फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Weather news: Rain and snowfall continues Jammu Srinagar highway halted schools closed in ramban

Weather Update: प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी, जम्मू-श्रीनगर हाईवे ठप, यहां स्कूल भी बंद

Tue, 17 Oct 2023 04:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 17 Oct 2023 04:10 PM IST
सार

रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 बंद हो गया। इससे मार्ग के दोनों ओर जाम लग गया है। जम्मू कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन और पत्थर गिरने की आशंका के कारण राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है।

विज्ञापन
jammu kashmir Weather news: Rain and snowfall continues Jammu Srinagar highway halted schools closed in ramban
जोजिला पास पर बर्फबारी - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में मौसम आज दूसरे दिन में बिगड़ा हुआ है। जम्मू, सांबा, उधमपुर समेत कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, मुगल रोड, जोजिला, गुलमर्ग समेत कई ऊंचाई वाले में क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। बारिश के चलते रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 बंद हो गया। इससे मार्ग के दोनों ओर जाम लग गया है। जम्मू कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन और पत्थर गिरने की आशंका के कारण राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन

रामबन के उपायुक्त मुसरत इस्लाम ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बताया कि लगातार बारिश के कारण केफेटेरिया मोड़ पर एनएच-44 पर आवाजाही अवरुद्ध हो गई है। उन्होंने लोगों को आज इस मार्ग पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने यह भी बताया कि लगातार बारिश को देखते हुए रामबन में उच्च माध्यमिक स्तर तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल आज बंद रहेंगे। हालांकि परीक्षाएं अधिसूचित तिथि के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 17 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में बिजली गिरने और तूफान की संभावना के साथ अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

jammu kashmir Weather news: Rain and snowfall continues Jammu Srinagar highway halted schools closed in ramban
रणवीरेश्वर मंदिर जम्मू के भवन का हिस्सा गिरा - फोटो : संवाद
170 साल पुराने रणवीरेश्वर मंदिर के भवन का एक हिस्सा गिरा

बिगड़े मौसम के चलते जम्मू शहर के बीचों बीच स्थित 170 साल पुराने रणवीरेश्वर मंदिर के भवन का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में अभी तक किसी जानी नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन मंदिर के गर्भगृह के आगे के हिस्से को भारी नुकसान हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

jammu kashmir Weather news: Rain and snowfall continues Jammu Srinagar highway halted schools closed in ramban
पुंछ में जली हुई स्कूटी - फोटो : संवाद

पुंछ: आसमानी बिजली गिरने से स्कूटी जलकर राख, तारों को पहुंचा नुकसान

जम्मू संभाग के जिला पुंछ और राजोरी को कश्मीर घाटी के जिला शोपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड बर्फबारी के चलते बंद हो गया है। मुगल रोड पर पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विंग की तरफ से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया गया है। वहीं, मंगलवार को तड़के पुंछ नगर के मोहल्ला रेडियो स्टेशन के पास आसमानी बिजली गिरने से वहां खड़ी की गई एक स्कूटी जलकर तबाह हो गई। आसमानी बिजली से क्षेत्र में लगाई गईं बिजली की तारों, केबल और मोबाइल नेटवर्क की तारों को भी नुकसान पहुंचा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed