फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Accident in temple city of Jammu: part of building of 170 year old Ranveereshwar temple collapsed

मंदिरों के शहर जम्मू में हादसा: 170 साल पुराने रणवीरेश्वर मंदिर के भवन का एक हिस्सा गिरा, SDRF की टीम मौके पर

Tue, 17 Oct 2023 03:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 17 Oct 2023 03:38 PM IST
सार

मंदिरों के शहर जम्मू स्थित 170 साल पुराने रणवीरेश्वर मंदिर के भवन का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Accident in temple city of Jammu: part of building of 170 year old Ranveereshwar temple collapsed
रणवीरेश्वर मंदिर जम्मू के भवन का हिस्सा गिरा - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू कश्मीर में आज दूसरे दिन मंगलवार को भी मौसम बिगड़ा हुआ है। मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अब इसका असर भी दिखना शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह मंदिरों के शहर जम्मू स्थित 170 साल पुराने रणवीरेश्वर मंदिर के भवन का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इस हादसे में अभी तक किसी जानी नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन मंदिर के गर्भगृह के आगे के हिस्से को भारी नुकसान हुआ है। टीमें ये सुनिश्चित करने में जुटी हैं कि कोई व्यक्ति इस हादसे के चपेट में तो नहीं आया। वहीं, जम्मू के मेयर राजेंद्र शर्मा व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। अभी बचाव अभियान जारी है। बिगडे़ मौसम के बीच मौके से मलबा हटाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि दो दिन से लगातार बारिश और मंदिर की इमारत काफी पुरानी होने के चलते ये नुकसान हुआ। जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी अजातशत्रु सिंह और रणविजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। अजातशत्रु ने कहा कि वे इस हादसे से सदमे हैं। ये जम्मू शहर के पुराने मंदिरों में से एक है। माना जा रहा है कि आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर को नुकसान पहुंचा है। हादसे की जांच के लिए जांच समिति बनाई जाएगी। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मलबा हटने के बाद इस मंदिर को फिर जीर्णोद्धार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed