{"_id":"652e47ae281c258bc907b4d5","slug":"scooty-burnt-to-ashes-due-to-lightning-in-poonch-wires-damaged-also-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़े मौसम का असर: पुंछ में आसमानी बिजली गिरने से स्कूटी जलकर राख, तारों को पहुंचा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगड़े मौसम का असर: पुंछ में आसमानी बिजली गिरने से स्कूटी जलकर राख, तारों को पहुंचा नुकसान
Tue, 17 Oct 2023 02:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 17 Oct 2023 02:07 PM IST
सार
पुंछ नगर के मोहल्ला रेडियो स्टेशन के पास आसमानी बिजली गिरने से वहां खड़ी की गई एक स्कूटी जलकर तबाह हो गई। आसमानी बिजली से क्षेत्र में लगाई गईं बिजली की तारों, केबल और मोबाइल नेटवर्क की तारों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
पुंछ में जली हुई स्कूटी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला पुंछ और राजोरी को कश्मीर घाटी के जिला शोपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड बर्फबारी के चलते बंद हो गया है। मुगल रोड पर पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विंग की तरफ से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, मंगलवार को तड़के पुंछ नगर के मोहल्ला रेडियो स्टेशन के पास आसमानी बिजली गिरने से वहां खड़ी की गई एक स्कूटी जलकर तबाह हो गई। आसमानी बिजली से क्षेत्र में लगाई गईं बिजली की तारों, केबल और मोबाइल नेटवर्क की तारों को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि इस हादसे में जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग सहम गए हैं।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली के खंभे उनके घरों के साथ लगे हुए हैं और ऐसे में भविष्य में इस प्रकार आसमानी बिजली गिरने की घटना से उनके जान माल का नुकसान हो सकता है। ऐसे विभाग को बिजली के खंभों को घरों से दूर लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन