{"_id":"654ccb1d77071624ce08d360","slug":"jammu-kashmir-weather-mughal-road-closed-after-fresh-snowfall-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Snowfall in J&K: बदला मौसम ने मिजाज, बर्फबारी के बाद मुगल रोड यातायात के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Snowfall in J&K: बदला मौसम ने मिजाज, बर्फबारी के बाद मुगल रोड यातायात के लिए बंद
Thu, 09 Nov 2023 05:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 09 Nov 2023 05:35 PM IST
सार
पुंछ और राजोरी को कश्मीर घाटी के शोपियां जिले से जोड़ने वाले मुगल रोड पर ताजा बर्फबारी हुई है। इसके चलते इस मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
मुगल रोड पर हुई बर्फबारी
- फोटो : मुनीष शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया है। जम्मू संभाग के जिला पुंछ और राजोरी को कश्मीर घाटी के शोपियां जिले से जोड़ने वाले मुगल रोड पर ताजा बर्फबारी हुई है। इसके चलते इस मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है। ऐसे में जम्मू और कश्मीर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को जम्मू-श्रीनगर हाईवे-44 से सफर करना होगा अधिकारियों ने बताया कि 'पीर की गली' और आसपास के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जिससे मार्ग बंद हो गया है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में आठ और नौ नवंबर को बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अंदेशा जताया गया है। नौ नवंबर को पहाड़ी इलाकों में करीब तीन से पांच इंच के बीच बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन