{"_id":"64a5b98c0d8ea45635061fd3","slug":"jammu-kashmir-weather-katra-sanjichat-chopper-service-disrupted-due-to-bad-weather-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर मौसम: खराब मौसम से कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा बाधित, प्रदेश में नौ जुलाई तक मेहरबान रहेंगे इंद्रदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर मौसम: खराब मौसम से कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा बाधित, प्रदेश में नौ जुलाई तक मेहरबान रहेंगे इंद्रदेव
Thu, 06 Jul 2023 12:15 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:15 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 9 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा। इसको देखते हुए कुछ जिलों में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी दी गई है। जम्मू संभाग में मौसम का प्रभाव अधिक दिखेगा।
विज्ञापन
जम्मू में बुधवार शाम का नजारा
- फोटो : निखिल मेहता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में बुधवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। जम्मू संभाग के कई जिलों में बारिश के साथ दिनभर बादल छाए रहे, तो कश्मीर में धूप खिली रही। मौसम में आए बदलाव से प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री नीचे चला गया है। बारिश और खराब मौसम के कारण कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा बाधित रही।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 9 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा। इसको देखते हुए कुछ जिलों में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी दी गई है। जम्मू संभाग में मौसम का प्रभाव अधिक दिखेगा। जम्मू में बुधवार की शुरुआत तेज बारिश के साथ हुई। करीब दो घंटे की बारिश के दौरान 77.6 मिलीमीटर पानी बरसा।
विज्ञापन
वहीं, दिनभर बादल छाए रहने से तपिश से राहत रही। इस बीच कई जिलों में रुक-रुक कर बूंदाबांदी भी होती रही। पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील में सुबह जोरदार बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। उधमपुर में सुबह हल्की बारिश के साथ दिनभर बादल छाए रहे।
विज्ञापन
राजोरी में दिनभर बादल छाए रहे। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री गिरकर 29.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में 4.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री गिरकर 23.0 दर्ज किया गया।
बटोत में 5.9 मिलीमीटर बारिश के साथ 23.9, कटड़ा में 7.0 मिलीमीटर बारिश के साथ सामान्य से 5.5 डिग्री गिरकर 27.0, भद्रवाह में 10.8 मिलीमीटर बारिश के साथ सामान्य से 8.0 डिग्री गिरकर 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में मौसम खुला रहा।
राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 26.9, पहलगाम में 21.2 और गुलमर्ग में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 11.6 और कारगिल में 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में बारिश की सूरत में तापमान में गिरावट आएगी।