फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather: First snowfall ofseason in Srinagar rain in Jammu National Highway closed in Ramba

Jammu Kashmir Weather: श्रीनगर में सीजन की पहली बर्फबारी, जम्मू में बारिश, रामबन में राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

Thu, 01 Feb 2024 03:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 01 Feb 2024 03:26 PM IST
सार

जम्मू में बीती रात तीन बजे से सुबह तक बारिश हुई। बिगड़े मौसम के चलते रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather: First snowfall ofseason in Srinagar rain in Jammu National Highway closed in Ramba
Nathatop snowfall - फोटो : रोहित गुप्ता

विस्तार

लंबे ड्राई स्पैल के बाद बीत रात श्रीनगर, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम समेत घाटी के कई इलाकों में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। वहीं, जम्मू में बीती रात तीन बजे से सुबह तक बारिश हुई। बिगड़े मौसम के चलते रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।

विज्ञापन


रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग गुरुवार सुबह क्षतिग्रस्त होने के चलते बंद हो गया। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। उधर, मुगल रोड को भी तीन माह के लिए बर्फबारी के चलते बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि रामबन में शेरबीबी में हाईव क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी बहाली का काम चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के एसएसपी ट्रैफिक ने कहा, 'शेरबीबी में क्षतिग्रस्त सड़क, कुछ अन्य स्थानों पर पत्थर गिरने, कीचड़ के कारण एनएच 44 को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे बहाली पूरी होने तक यात्रा न करें।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर में कश्मीर घाटी समेत जम्मू संभाग के कई पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। जम्मू में तड़के बारिश हुई और दोपहर बाद धूप खिली रही। 

वहीं प्रदेश के छह जिलों के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के बाद हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बुधवार को कहा कि अगले 24 घंटों में जम्मू संभाग के डोडा जिले और कश्मीर के गांदरबल में निम्न स्तर के हिमपात की संभावना है। पुंछ और कश्मीर के बारामुला, बांदीपोरा व कुपवाड़ा जिले के पर्वतीय इलाकों में मध्यम खतरे वाला हिमस्खलन होने की संभावना है। इन क्षेत्रों के लोगों को सावधानी बरतने और अगले आदेश तक हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

जिलावार जानें कहां कितनी हुई बर्फबारी 

अनंतनाग जिला:

अनंतनाग शहर = 4 इंच
बटकूट = 3-4 इंच
मोवेरा पहलगाम = 5-6 इंच
पहलगाम = 8-9 इंच
मोमिनाबाद = 4 इंच
हरनाग = 4 इंच
क्रेवा रामपोरा = 5 इंच
अच्छबल = 5-6 इंच
नैनिल = 4 इंच
डायलगाम = 4-5 इंच
गोपालपोरा = 7 इंच
ऊपरी क्षेत्र वलिउ कोकोरनाग = 6-7 इंच
अश्मुकाम = 6 इंच
बिजबेहड़ा = 3-4 इंच
कोकरनाग = 10 - 11 इंच
दूरु = 8-9 इंच
वेरीनाग = 10 इंच
पंचपोरा मरहामा = 2-3 इंच

पुलवामा जिला:

पुलवामा टाउन = 1-2 इंच
त्राल = 3 - 4 इंच
पम्पोर = 1 इंच
वुयान पंपोर = 1 इंच
अवंतीपोरा = 1-2 इंच
बथेन ख्रेव पुलवामा = 3 इंच

कुलगाम जिला:

कुलगाम टाउन = 3 इंच
फिरसल = 2-3 इंच
निहामा = 7 इंच
देवसर = 7 इंच
अहरबल = 1 फुट
किलम = 7 इंच
यारीपोरा = 5 इंच

शोपियां जिला:

शोपियां टाउन = 4-5 इंच
अवनीरा = 3-4 इंच
प्रागोची = 4-5 इंच
हरमन = 6 इंच
थारेन ट्रेंज = 3 - 4 इंच

गांदरबल जिला:

गांदरबल टाउन = 2 इंच
पांडाच = 1 इंच
वकुरा = 3 इंच
कंगन = 2-3 इंच

बडगाम जिला:

बडगाम टाउन = 1 इंच
चरार-ए-शरीफ़ = 1.5 इंच
खान साहब = 3-4 इंच
बीरवाह = 3-4 इंच
हम्हामा = 1 इंच

श्रीनगर जिला:

बुच्छपोरा = 2 इंच
सौरा = 2 इंच
हवाल = 1 इंच
डालगेट = 1 इंच
ईदगाह = 1-2 इंच

कुपवाड़ा जिला:

साधना पास = 4 - 5 फीट।
कुपवाड़ा टाउन = 4 इंच
करनाह ऊपरी क्षेत्र = 1.5 से 2 फीट।
माच्छिल = 1.5 - 2 फीट।
हफ्थराडा = 1 फीट। +
हाचमार्ग चौकीबल = 1.5 फीट।
पजीपोरा = 3-4 इंच
करनाह की निचली पहुंच = 1 इंच
मागम हंदवाड़ा = 4-5 इंच
लोलाब = 4-5 इंच
पुष्वारी = 4 इंच

बारामुला जिला:

बारामुला टाउन = 3 इंच
गुलमर्ग = 2 फीट +
बाबा रेशी = 1 फ़ुट
कुन्जर तंगमार्ग = 3-4 इंच
पिंजूरा कुन्जर = 2 इंच
सोपोर = 2.5 इंच
बिनर = 2 इंच
पट्टन = 2 इंच
जेथन राफियाबाद = 5-6 इंच

बांदीपोरा जिला:

गुरेज = 2 फीट 7 इंच
अजस = 1-2 इंच
सुंबल = 1-2 इंच

जम्मू संभाग:-

बफलियाज, पुंछ = 7 इंच
भद्रवाह = 2-3 इंच
किश्तवाड़ = 2 इंच
कठुआ का ऊपरी क्षेत्र = 6 इंच
बनिहाल = 3- 4 इंच
बटोत = 1 इंच
गंदोह, भलेसा, डोडा = 14 इंच।

उधर, जम्मू संभाग के नत्थाटॉप में एक फुट तक, पटनीटॉप, जुगधार, स्योजधार, शिवगढ़, लद्दाधार में इस साल की पहली बर्फबारी हुई है। इसके अलावा कटड़ा के त्रिकुटा पर्वत की ऊंची चोटियों पर दो से तीन इंच, किश्तवाड़ के सिंथनटॉप, मर्गनटॉप, बाड़वन, मढ़वा, मचैल गंधारी और बोंझवा में भी आधा से एक फुट तक हिमपात हुआ है। डोडा के देसा, गुंदना, कोटी के ऊपरी इलाकों सहित भद्रवाह के कैलाश पर्वत, आशापति ग्लेशियर, कंसर गांव, बोमंथला आदि इलाकों में छह इंच तक बर्फबारी हुई है।

कश्मीर घाटी के कई कई पर्वतीय इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई है। गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में मंगलवार रात भर हल्की से मध्यम स्तर की बर्फबारी हुई। अनंतनाग जिले के कोकरनाग, कुपवाड़ा के हंदवाड़ा और बांदीपोरा जिले के गुरेज में भी बर्फबारी दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर जोजिला अक्ष सहित जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले अन्य इलाकों में भी हिमपात हुआ है।

मौसम विभाग ने बुधवार और वीरवार को प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। कुपवाड़ा, बांदीपोरा, बारामूला, गांदरबल, शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग में कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। चार फरवरी तक मौसम खराब रहने के आसार हैं।

चिल्ले कला खत्म, अब 20 दिन के लिए चिल्ले खुर्द

बुधवार को 40 दिन के चिल्ले कलां समाप्ति के साथ कश्मीर घाटी में 20 दिन के लिए चिल्ले खुर्द (छोटी ठंड) का दौर शुरू हो गया है। इस अवधि के दौरान बारिश और बर्फबारी की अधिक संभावना रहती है। इसी बीच कश्मीर घाटी में रात के तापमान में सुधार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed