{"_id":"65aa26178946c5f43f0cb455","slug":"jammu-kashmir-weather-after-two-days-of-sunshine-fog-again-in-jammu-chances-of-rain-and-snowfall-from-25-to-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: जम्मू में दो दिन धूप के बाद फिर छाया कोहरा, 25 से 31 तक बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: जम्मू में दो दिन धूप के बाद फिर छाया कोहरा, 25 से 31 तक बारिश-बर्फबारी के आसार
Fri, 19 Jan 2024 01:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 19 Jan 2024 01:04 PM IST
सार
20 जनवरी की रात को भी जम्मू-कश्मीर में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 25 से 31 जनवरी के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
जम्मू शहर में कोहरा
- फोटो : संजय कुमार
विस्तार
जम्मू और उसके आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बार फिर कोहरा देखने को मिला। हालांकि दोपहर होते-होते जम्मू शहर में धूप निकल आई। इससे पहले के दो दिन जम्मू में धूप खिली रही। मौसम खुलने से पारे में हल्का सुधार हुआ। वीरवार को प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर कश्मीर तक धूप खिली रही।
विज्ञापन
वहीं, आज कोहरे के चलते रेल और हवाई सेवाएं फिर प्रभावित हुई हैं। उधर, घाटी के अधिकांश हिस्सों में अभी भी न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। लेह में गुरुवार की रात माइनस 15.1 डिग्री सेल्सियस के साथ पारा फिर गिरा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 25 से 31 जनवरी के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
जम्मू में गुरुवार रात का तापमान कम से कम 5.4 डिग्री तक पहुंचा, जबकि दिन का तापमान ज्यादा से ज्यादा 19.1 सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री ऊपर चल रहा है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने बताया जनवरी के आखिरी सप्ताह में मौसम में बदलाव आएगा। 20 जनवरी की रात को भी जम्मू-कश्मीर में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
सूखे से राहत पाने के लिए मस्जिदों में विशेष नमाज
बीते काफी दिनों से शुष्क चल रहे मौसम से राहत पाने के लिए श्रीनगर की मस्जिदों में विशेष नमाज सलात-उल-इस्तिस्का अता की जा रही है। इसके साथ मौजूदा मौसम की स्थिति को समाप्त करने के लिए सास-रस (भंडारा) भी तैयार किया गया। बर्फबारी न होने के कारण सूखे ने नदी-नालों में जलस्तर कम करने के साथ पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की रौनक गायब कर दी है।