फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Vehicle thief caught from CCTV footage, 10 stolen vehicles recovered

जम्मू-कश्मीर: सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा वाहन चोर, 10 चोरी किए वाहन बरामद

Tue, 20 Apr 2021 01:22 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 20 Apr 2021 01:22 PM IST
सार

आरोपी जम्मू के रविंद्र ने 7 अप्रैल को कुंजवानी के पास चुराया था वाहन, मामले की जांच में पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ जारी, बड़ा खुलासा होने की संभावाना।
 

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Vehicle thief caught from CCTV footage, 10 stolen vehicles recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में गंग्याल पुलिस ने चोरी के मामलों पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी के दस वाहन बरामद हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी तक पहुंची और उसे धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसकी पहचान रविंदर सिंह निवासी सिंबल कैंप जम्मू के तौर पर हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने ये वाहन किन-किन इलाकों से चोरी किए थे। जानकारी अनुसार 7 अप्रैल को गुरुद्वारा साहिब के राजिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपना मोटरसाइकिल नंबर जेके02बीटी 9070 कुंजवानी के पास पार्क किया हुआ था। जब लौटे तो देखा कि उनका मोटरसाइकिल वहां पर नहीं था। इधर-उधर तलाश किया, लेकिन नहीं मिला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: दीपावली तक जम्मू एयरपोर्ट से शुरू हो सकती है रात्रि विमान सेवा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले। एक फुटेज में सिंबल कैंप जम्मू के रहने वाले रविंदर सिंह की पहचान हो गई। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई।

हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की तो आरोपी ने कबूल किया कि वाहन उसी ने चोरी किया था। यह भी बताया कि वह पहले भी कई वाहन चोरी कर चुका है। पुलिस ने इसके पास से दस वाहन बरामद किए हैं। सभी वाहन पुलिस के पास हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ के बाद बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed