{"_id":"607e7e978ebc3ed1e9643342","slug":"jammu-kashmir-night-flight-may-start-in-jammu-airport-from-diwali-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: दीपावली तक जम्मू एयरपोर्ट से शुरू हो सकती है रात्रि विमान सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: दीपावली तक जम्मू एयरपोर्ट से शुरू हो सकती है रात्रि विमान सेवा
Tue, 20 Apr 2021 12:41 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:41 PM IST
सार
15 मई तक रनवे के विस्तारीकरण का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद रनवे की लंबाई 6700 फीट से बढ़कर आठ हजार फीट हो जाएगी।
विज्ञापन
Jammu Airport
विस्तार
जम्मू एयरपोर्ट से अब रात्रि विमान सेवा को शुरू करने की तैयारियां चल रही हैं। दीपावली तक जम्मू संभाग के लोगों को यह सुविधा मिल सकती है। रनवे के विस्तारीकरण का कार्य अंतिम दौर में होने से रात्रि विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
15 मई तक रनवे के विस्तारीकरण का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद रनवे की लंबाई 6700 फीट से बढ़कर आठ हजार फीट हो जाएगी और यहां पर रात्रि में फ्लाइट संचालन के साथ एयरबस और बी-321 श्रेणी के विमान की लैंडिंग और टेक ऑफ हो सकेगा।
विज्ञापन
2019 में 159 करोड़ की लागत से जम्मू एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का काम शुरू किया गया था, लेकिन कोरोना के कारण कार्य प्रभावित हुआ। अब 15 मई तक इसके पूरे होने की उम्मीद है। जम्मू एयरपोर्ट के इंजीनियरिंग विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि रनवे विस्तारीकरण का कार्य पूरा होने के बाद इससे फ्लाइट परिचालन के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: ट्यूलिप गार्डन में एक समय में सौ लोगों को ही मिलेगा प्रवेश, करना होगा इन नियमों का पालन
इसमें तकनीकी पहलुओं को देखने के बाद, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम इसका निरीक्षण करेगी। इसके बाद नाइट लैंडिंग की तरफ कदम बढ़ सकेगा। दीपावली तक नाइट लैंडिंग शुरू हो सकती है। जम्मू एयरपोर्ट पर इंस्ट्यूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) पहले ही स्थापित किया गया है, जो नाइट लैंडिंग में काफी आवश्यक होता है।