फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Two officers of Jail and Transport Department prematurely retired

जम्मू-कश्मीर: जेल और परिवहन विभाग के दो अधिकारी समय पूर्व सेवामुक्त, गलत कार्यों में शामिल होने पर कार्रवाई

Fri, 17 Feb 2023 02:02 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 17 Feb 2023 02:02 AM IST
सार

जेल विभाग के अधिकारी सेवाकाल में गलत कार्यों में शामिल रहे और अपने कार्यों को निष्ठा भाव से नहीं निभा पा रहे थे। ऐसे में उनकी अखंडता संदेह के घेरे में थी।
 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Two officers of Jail and Transport Department prematurely retired
जम्मू सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर सरकार ने जेल और परिवहन विभाग के दो अधिकारियों को समय पूर्व सेवानिवृत्त कर दिया है। कर्मचारियों में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की कवायद के तहत इन अधिकारियों को समय पूर्व रिटायर किया गया है।

विज्ञापन


जेल विभाग के अधिकारी सेवाकाल में गलत कार्यों में शामिल रहे और अपने कार्यों को निष्ठा भाव से नहीं निभा पा रहे थे। ऐसे में उनकी अखंडता संदेह के घेरे में थी।
विज्ञापन


वहीं परिवहन विभाग के अधिकारी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने जैसे गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल थे। समीक्षा कमेटी की सिफारिश के अनुसार इन अधिकारियों की सेवा जारी रखना जनहित में नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय हैं कि सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। जेएंडके सीआरएस के अनुच्छेद 226 (2) के तहत इम्पावर कमेटी कई अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सरकार राष्ट्र विरोधी गतिविधियों मे शामिल कई कर्मचारियों को बर्खास्त भी कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed