{"_id":"665b0ab07cda9d63ba0168f5","slug":"jammu-kashmir-search-operation-in-dkg-and-sawni-forests-of-rajouri-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: आतंकियों की तलाश में राजोरी के डीकेजी और सावनी के जंगलों में सर्च ऑपरेशन, तीन घंटे मार्ग रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: आतंकियों की तलाश में राजोरी के डीकेजी और सावनी के जंगलों में सर्च ऑपरेशन, तीन घंटे मार्ग रहा बंद
Sat, 01 Jun 2024 05:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाल नेटवर्क, राजोरी
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:19 PM IST
सार
डीकेजी और सावनी इलाकों के जंगलों में छिपे आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एहतियातन तीन घंटे तक थन्नामंडी-डीकेजी-बफ्लियाज रोड बंद रखा गया।
विज्ञापन
सुरक्षाबल (फाइल)
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजोरी जिले के थन्नामंडी पुलिस थाने के अतंर्गत आते डीकेजी और सावनी इलाकों के जंगलों में छिपे आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एहतियातन तीन घंटे तक थन्नामंडी-डीकेजी-बफ्लियाज रोड बंद रखा गया।
विज्ञापन
इस अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी, सेना और सीआरपीएफ के जवान शामिल रहे। तलाशी अभियान में ड्रोन की मदद भी ली जा रही है। फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली है। सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में आतंकवादी खतरे से निपटने के लिए तलाशी अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
ड्रोन सहित उन्नत तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। तलाशी अभियान पंगाई, शाहदरा शरीफ, डेरा की गली, सावनी, भंगाई, मारवाह और बफलियाज सहित विभिन्न क्षेत्र में चलाया जा रहा है। सुरक्षा बल क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा क्षेत्र को सुरक्षित घोषित किए जाने तक प्रयास जारी रखेंगे। सर्च ऑपरेशन की निगरानी डीआईजी पुलिस और सेना के उच्च अधिकारी स्वयं कर रहे हैं।
विज्ञापन