{"_id":"6155709e8ebc3e08fe5d7199","slug":"jammu-kashmir-rss-chief-mohan-bhagwat-arrives-in-jammu-for-the-first-time-after-the-abrogation-of-article-370","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार चार दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार चार दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
Thu, 30 Sep 2021 01:39 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:39 PM IST
सार
प्रवास कार्यक्रम के दौरान संघ प्रमुख ज्यादातर संघ के प्रांत मुख्यालय केशव भवन से ही संघ व इससे जुड़े संगठनों की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
मोहन भागवत के लिए जम्मू-कश्मीर में की गई सुरक्षा व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35-ए की समाप्ति के बाद पहली बार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत चार दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे। जम्मू एयरपोर्ट पर उनकी सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। भागवत 3 अक्तूबर तक जम्मू में रहेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि प्रांत संघ मुख्यालय केशव भवन में सुरक्षा कड़ी कर दी गई हैं। पहचान पत्र देखने व सुरक्षा जांच के बाद ही संघ मुख्यालय में स्वयं सेवकों को भी जाने दिया जा रहा है। प्रवास कार्यक्रम के दौरान संघ प्रमुख ज्यादातर संघ के प्रांत मुख्यालय केशव भवन से ही संघ व इससे जुड़े संगठनों की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
संघ सूत्रों के अनुसार तीस सितंबर को केशव भवन में संघ प्रमुख प्रजा परिषद और गोवा मुक्ति आंदोलन और स्वतंत्रता सैनानियों से मुलाकात करेंगे। एक अक्तूबर को प्रचारकों की बैठक में प्रदेश में संघ गतिविधियों व जम्मू-कश्मीर के हालात की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: महबूबा के करीबी पारा की जमानत रद्द करने के खिलाफ सरकार से मांगा जवाब
दो अक्तूबर को अस्वस्थ चल रहे प्रांत संघ चालक ब्रिगेडियर सुचेत सिंह और डॉ. गौतम मेंगी के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात करेंगे। दो अक्तूबर को ही वह जनरल जोरावर सिंह सभागार में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित करेंगे। तीन अक्तूबर को 625 शाखाओं में एकत्रित करीब 50 हजार स्वयं सेवकों को वर्चुअल संबोधित करेंगे।