{"_id":"606ea1ece2929d5bd903f5ee","slug":"jammu-kashmir-rohingyas-should-be-sent-back-to-myanmar-or-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कैंप में रखे रोहिंग्याओं को म्यांमार भेजा जाए या नहीं, इस पर आएगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कैंप में रखे रोहिंग्याओं को म्यांमार भेजा जाए या नहीं, इस पर आएगा फैसला
Thu, 08 Apr 2021 11:55 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
जम्मू के रोहिंग्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में कैंप में रखे गए 150 से अधिक रोहिंग्या मुसलमानों को म्यांमार भेजा जाना चाहिए या नहीं, सुप्रीम कोर्ट वीरवार को इस मसले पर आदेश पारित करेगा। चीफ जस्टिस एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ वीरवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुनाएगी जिसमें जम्मू में कैंप में रखे गए रोहिंग्या मुसलमानों को रिलीज करने की मांग की गई है। याचिका सलीमुल्लाह नामक शख्स ने दायर की है।
विज्ञापन
सलीमुल्लाह की ओर से पेश वकील प्रशांत भूषण ने सुनवाई के दौरान पिछले वर्ष अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के फैसले का हवाला देते हुए कहा था कि म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों की जान को खतरा है। ऐसे में इन लोगों को वहां डिपोर्ट करना मानव अधिकार का उल्लंघन है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सरकारी इमारतों पर तिरंगा फहराने पर राजनीति गरमाई, सत्ता-पक्ष और विपक्ष आमने-सामने
विज्ञापन
भूषण ने कहा था कि म्यांमार में अभी स्थिति खराब है। म्यांमार में सेना रोहिंग्या बच्चे को मार रही है और यौन प्रताड़ना हो रही है। जम्मू में हिरासत में लिए गए लोगों के पास रिफ्यूजी कार्ड है और उन्हें सरकार डिपोर्ट करने वाली है।
वहीं केंद्र सरकार की ओर से कहा गया था कि भारत अवैध घुसपैठियों की राजधानी नहीं बन सकता। सरकार का कहना था कि रोहिंग्या पूरी तरह से अवैध घुसपैठिये हैं और ये देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। गत 26 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने इस मसले पर अपना फैसला सुरक्षित रखा था।