फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Roads shrinking due to encroachment, people forced to walk on roads

जम्मू-कश्मीर: अतिक्रमण से सिकुड़ रहे मार्ग, लोग बीच सड़क चलने के लिए मजबूर

Sun, 18 Apr 2021 12:45 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 18 Apr 2021 12:45 PM IST
सार

शहरी के बाजारों से अतिक्रमण हटाना निगम के लिए बना चुनौती। दुकानदार येलोलाइन का पालन नहीं कर रहे, दुकानों के बाहर रख रहे सामान।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Roads shrinking due to encroachment, people forced to walk on roads
सांकेतिक तस्वीर (अतिक्रमण हटाती जेसीबी) - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

शहर के बाजारों में सड़कों के किनारों से अतिक्रमण हटाना निगम के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। इससे जहां सड़क की चौड़ाई घट रही है, वहीं लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। मौजूदा समय में ज्यूल चौक, केसी चौक फ्लाईओवर, जानीपुर, अंबफला, डोगरा बाजार, पुराना शहर समेत अन्य जगहों पर रास्तों में सामान बेचा जा रहा है। इससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी पेश आ रही है।

विज्ञापन


निगम ने पहले सड़कों के किनारे रेलिंग लगाने का फैसला लिया था, लेकिन  प्रस्ताव सिरे नहीं चढ़ पाया। रास्तों के किनारों पर अतिक्रमण की वजह से जगह न होने के कारण लोग बीच सड़क चलने के लिए विवश हैं। इस कारण दुर्घटनाओं का ग्राफ भी बढ़ रहा है। वहीं, दुकानों के आगे लगाई गई येलोलाइन के नियम भी दुकानदार नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- यदि जम्मू के अस्पतालों में दिखाना है तो अब लेनी होगी अप्वाइंटमेंट, मरीज़ों को रखना होगा इन बातों का ध्यान
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानों का सामान रास्तों में रखा जा रहा है। नगर निगम अभी तक सख्त कार्रवाई नहंी कर पाया है। वर्तमान में नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जा रही है, लेकिन कुछ दिन बाद हालात वैसे ही हो जाते हैं। शुक्रवार को ही अंबफला चौक से जानीपुर चौक तक कार्रवाई कर दो ट्रक सामान जब्त किया है। 

नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है। रास्तों पर बार-बार सामान बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस बारे में शिकायतें मिल रही हैं। - सुधीर बाली, एसीआर, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed