फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यदि जम्मू के अस्पतालों में दिखाना है तो अब लेनी होगी अप्वाइंटमेंट, मरीज़ों को रखना होगा इन बातों का ध्यान

Sun, 18 Apr 2021 11:19 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 18 Apr 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
If you have to go to hospitals in Jammu, then you will have to take an appointment, patients have to take care of these things
जीएमसी जम्मू - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सोमवार को जीएमसी सहित अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों में शुरू हो रही सीमित फोन अप्वाइंटमेंट ओपीडी के लिए शनिवार को विभिन्न विभागों में मरीजों को पंजीकृत किया गया। स्पेशियलिटी यूनिटों में एक दिन में 50 सीमित मरीजों को ही देखा जाएगा। सोमवार से इस सुविधा को शुरू किया जाएगा। एसोसिएटेड अस्पतालों में सोमवार से रूटीन सर्जरी भी बंद कर दी जाएगी। इसमें इमरजेंसी और कैंसर मरीजों की सर्जरी बहाल रहेंगी, जबकि कोरोना मरीजों की गांधीनगर के नए जच्चा बच्चा अस्पताल (एमसीएच) में सर्जरी की जाएगी।
If you have to go to hospitals in Jammu, then you will have to take an appointment, patients have to take care of these things
एसएमजीएस अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
एसोसिएटेड अस्पतालों में जीएमसी, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, साइकाइटरी अस्पताल शामिल होंगे, जबकि सीडी अस्पताल लेवल 2 कोविड अस्पताल के रूप में काम करता रहेगा। हालांकि, यहां कुछ समय पहले ओपीडी सेवा को बहाल किया गया था। संबंधित ओपीडी सेक्शनों में कार्य दिवस पर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मरीजों को देखा जाएगा।
If you have to go to hospitals in Jammu, then you will have to take an appointment, patients have to take care of these things
सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल जम्मू - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल नंबरों के माध्यम से सुबह 10 से शाम 4 बजे के बीच ओपीडी के लिए मरीज पंजीकृत होंगे। ऑर्थो विभाग के एचओडी डॉ. संजीव ने बताया कि ओपीडी के लिए शनिवार को मरीजों को पंजीकृत कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
If you have to go to hospitals in Jammu, then you will have to take an appointment, patients have to take care of these things
गांधी नगर अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
पंजीकृत होने वाले मरीजों को सोमवार से संबंधित ओपीडी सेक्शन में पहुंचकर पंजीकरण काउंटर (सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक) शिनाख्ती कार्ड दिखाना होगा। जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन ने कहा कि कोविड संक्रमण और मरीजों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ही सीमित ओपीडी शुरू की जा रही है, जिसे भविष्य में बढ़ाया जाएगा।  
 
विज्ञापन
If you have to go to hospitals in Jammu, then you will have to take an appointment, patients have to take care of these things
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
   ऐसा करेंगे मरीज
  • मरीज अपने साथ एक ही तीमारदार लाएंगे
  • ओपीडी के दौरान मास्क, सामाजिक दूरी सहित अन्य कोरोना प्रोटोकाल का पूरा पालन करेंगे
  • पंजीकृत मरीज को ही ओपीडी में देखा जाएगा
  • बेवजह भीड़ को ओपीडी सेक्शन से बाहर कर दिया जाएगा

यह भी पढ़ेंं- जम्मू-कश्मीर शिक्षा विभाग: ट्यूशन के अलावा अन्य कोई फीस वसूलने वाले निजी स्कूल संचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed