Reasi Bandh: शिव मंदिर में तोड़फोड़ के विरोध में रियासी बंद, लोगों ने निकाली रोष रैली, अब तक 20 हिरासत में
प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए मिनी सचिवालय तक पहुंचे जहां पर मुख्य चौक पर धरना दिया गया। लोगों में व्याप्त रोष पनपा हुआ है जिस का पूरा असर जिला की सभी इलाकों में देखने को मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला रियासी के धरमाड़ी में शिव मंदिर में तोड़फोड़ को लेकर लोगों में रोष है। इसके विरोध में सनातन धर्म सभा की तरफ से रियासी मुख्यालय व आसपास के इलाकों में बंद का आह्वान किया गया, जिसका व्यापक असर दिखा। सभी प्रकार की दुकानें बंद रहने के साथ ही पूर्ण रूप से चक्का जाम भी रहा। इससे यात्रियों को कुछ परेशानी भी उठानी पड़ी। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक 20 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सोमवार सुबह सवेरे ही सड़कों पर उतर आए। नगर की तरफ आने वाले सभी मुख्य चौक-चौराहों को बंद कर दिया गया। अलग-अलग जगह पर टायर जला कर रोष जताया गया। पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। युवाओं के दल ने बाइक पर सवार होकर नारेबाजी की। दुकानों के बंद रहने के कारण बाजार पूरी तरह से खाली रहे।
इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय ज्योतिपुरम जाने वाली विधार्थियों की बस को भी वापिस भेज दिया गया। सभी विद्यार्थियों को घर जाने की अपील की गई। सुबह ग्यारह बजे सभी लोग नगर के स्थानीय जनाना पार्क में इकट्ठा हुए, जहां पर हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई बाद में एक रोष रैली निकाली गई। मंदिर में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। गौरतलब है कि शनिवार शाम को धर्माड़ी इलाके में स्थित मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया था।
रविवार तक 12 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को तीन और संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए लोगों की कुल संख्या 20 पहुंच गई है।
रियासी के डिप्टी कमिश्नर विशेष पॉल महाजन ने प्रदर्शन स्थल का दौरा किया और प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की और आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रियासी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने लोगों से शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस मामले को सुलझाने और दोषियों का जल्द से जल्द पता लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा 'मामले में शामिल पाए जाने वालों पर सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया जाएगा, जबकि जिला प्रशासन ने ऐसी घटनाओं के खिलाफ निवारक के रूप में काम करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सभी मंदिरों की सूची तैयार करने का फैसला किया है।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.