फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir rajouri naushera big militant attack evade, three militants group entered in naushera

जम्मू-कश्मीर: सेना के ठिकानों व मुगल रोड के बारे में पूछ रहे थे आतंकी, इनकी समझदारी से टला बड़ा हमला

Thu, 02 Jan 2020 12:12 AM IST
Pranjal Dixit रवि वर्मा, राजोरी
रवि वर्मा, राजोरी Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 02 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir rajouri naushera big militant attack evade, three militants group entered in naushera
भारतीय सेना (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
एलओसी से घुसपैठ कर नौशेरा के दब्बड़ क्षेत्र में पहुंचे तीन आतंकियों का ग्रुप सेना के ठिकाने व मुगल रोड के बारे में जानकारी जुटाना चाहता था। सोमवार की रात को करीब आठ बजे तीनों आतंकी नियंत्रण रेखा से चार किलोमीटर दूर इस गांव में सेना की वर्दी में घूम रहे थे। इस बीच उनकी मुलाकात गुलाम हुसैन नामक बक्करवाल के बेटे से हुई। उन्होंने पहले उसका मोबाइल लिया और फिर उसे लेकर उसके घर पहुंच गए। 
विज्ञापन


सेना के सूत्रों के अनुसार आतंकियों ने पहले सेना के ठिकाने व मुगल रोड के बारे में पूछा। फिर उन्होंने खाना बनाने को कहा। परिवार के सदस्यों को पहले लगा कि वे सेना के जवान हैं और शायद रास्ता भटक गए हैं, लेकिन धीरे-धीरे वह समझ गए कि तीनों आतंकी हैं। अनुमान है कि तीनों आतंकी मुगल रोड के रास्ते घाटी जाना चाहते थे।  
विज्ञापन


बाद में धीरे-धीरे परिवार के पुरुष सदस्य वहां से खिसक गए। इनमें से एक ने सेना के पास पहुंच कर सारी सूचना दी। इससे पहले कि सेना वहां पहुंचती, तीनों आतंकी पानी पीकर निकल गए। जिस स्थान पर बक्करवाल का परिवार रहता है, वहां से एक किलोमीटर दूर सेना के कैंप हैं। बक्करवाल परिवार की समझदारी और साहस से आतंकी नापाक साजिश में सफल नहीं हो सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन

एलओसी से घुसपैठ कर दाखिल हुए तीन आतंकी, पूरे इलाके की घेराबंदी, मंगलवार सुबह देखे गए थे संदिग्ध

राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के समीप नौशेरा क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तान से घुसपैठ कर दाखिल हुए आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए। तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेर रखा है। घुसपैठ के बाद तीन संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर मंगलवार से ही सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था।   

शहीद जवानों की शिनाख्त राइफलमैन अर्जुन थापा मागर (25) निवासी गोरखा-नेपाल तथा नायक संदीप सावंत रघुनाथ (29) निवासी सतारा-महाराष्ट्र के रूप में हुई है। दोनों शहीदों के शव नौशेरा अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद राजोरी भेजे गए हैं। यहां श्रद्धांजलि देने के बाद पार्थिव शरीर पैतृक आवास भेजे जाएंगे। 

मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने कलाल से सटे दराट-मंगलादेई क्षेत्र में तीन संदिग्धों को देखा था। सूचना मिलने पर सेना तथा पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जाने लगी। देर शाम तक आतंकियों का कोई सुराग नहीं लगा। इस बीच बुधवार को घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस बीच आतंकियों की गोली लगने से अर्जुन तथा संदीप घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। 

इस बीच गोलीबारी से बचते हुए आतंकी इलाके में मौजूद एक गुफानुमा स्थान पर छिप गए। पूरे इलाके को घेर कर रखा गया है। सैन्य प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि नौशेरा सेक्टर में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान सेना के दो जवान शहीद हो गए। अभियान अब भी चल रहा है। संदिग्ध आतंकियों की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया था। 

उत्तरी कश्मीर में रास्ते बंद होने से नौशेरा को चुना
पाकिस्तान की ओर से पिछले कई दिनों से आतंकियों को सीमा पार धकेलने की लगातार कोशिशें चल रही हैं। इन्हें घुसपैठ कराने के लिए सीजफायर उल्लंघन की आड़ में कवर फायर भी दिया जा रहा है। उत्तरी कश्मीर में बर्फबारी के चलते घुसपैठ के रास्ते बंद हो जाने के बाद नौशेरा सेक्टर को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed