{"_id":"61f511cb03ee7f5b001714b9","slug":"jammu-kashmir-police-recovered-rs-30-lakh-from-online-thugs-police-brought-back-the-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने ऑनलाइन ठगों से 30 लाख रुपये किए बरामद, पुलिस ने पीड़ितों को वापस दिलाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने ऑनलाइन ठगों से 30 लाख रुपये किए बरामद, पुलिस ने पीड़ितों को वापस दिलाए
Sat, 29 Jan 2022 03:38 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 29 Jan 2022 03:38 PM IST
सार
श्रीनगर की साइबर पुलिस ने ऑनलाइन ठगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को राहत दिलाई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक बुजुर्ग ने ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद जांच की गई थी
विज्ञापन
Jammu Kashmir Police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर पुलिस ने झांसे देकर ऑनलाइन ट्रेडिंग में लगाए 30 लाख रुपये पीड़ितों को वापस लौटाए। साइबर पुलिस स्टेशन को शहर के एक वरिष्ठ नागरिक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 11 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला है कि 11 लाख रुपये शिकायतकर्ता के भतीजे के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए हैं।
विज्ञापन
इसके बाद भतीजे से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सोशल मीडिया साइट पर धोखेबाजों के संपर्क में आया था। उन्होंने उसे भारी रिटर्न का झांसा दे ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश के लिए उकसाया। भतीजे ने बताया कि 11 लाख रुपये के अलावा उसने अपने पिता के बैंक खाते से 19 लाख की राशि भी निकाली है और इसे ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश किया है।
विज्ञापन
साइबर टीम ने बैंक अधिकारियों से बात की तो पता चला कि इस राशि को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से विभिन्न ऑनलाइन भुगतान गेटवे में स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके बाद मामले को आगे गेटवे अधिकारियों के समक्ष उठाया गया।
विज्ञापन
इसमें जांच दल विभिन्न ऑनलाइन भुगतान गेटवे में सभी लेनदेन का पता लगाने में सफल रहे, जिनका उपयोग विदेशी मुद्रा में विनिमय के लिए किया जा रहा था। उसी समय 31 लाख की पूरी राशि को अवरुद्ध कर दिया गया और शिकायतकर्ताओं के बैंक खातों में वापस कर दिया गया।