फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Now the solution of mental problems will be found on one call

Jammu: अब एक कॉल पर मिलेगा मानसिक समस्याओं का हल, शुरू होने जा रही है टी मानस चिकित्सा सेवा

Thu, 13 Oct 2022 05:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 13 Oct 2022 05:13 PM IST
सार

साइकाइटरी डिजीज अस्पताल श्रीनगर के एचओडी डॉ. मकबूल डार ने बताया कि अस्पताल के नोडल केंद्र में चिकित्सा परामर्श सेवा शुरू करने के लिए श्रम शक्ति का प्रबंध किया जा रहा है।

विज्ञापन
jammu kashmir Now the solution of mental problems will be found on one call
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

अब एक फोन कॉल पर आपको मानसिक समस्याओं के समाधान के लिए टेली चिकित्सा परामर्श मिलेगा। जम्मू कश्मीर में अगले दो हफ्ते के भीतर टी-मानस (मेंटल हेल्थ असिस्टेंस एंड नेशनली एक्शनएबल प्लान थ्रू स्टेट्स) चिकित्सा सेवा को शुरू करने की योजना है। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से टोल फ्री नंबर 14416 जारी किया गया है, जिसे जम्मू कश्मीर से जोड़ा जाएगा। प्रदेश में साइकाइटरी अस्पताल श्रीनगर को नोडल केंद्र बनाया गया है, जिसके माध्यम से प्रदेश के सभी बीस जिलों के लोगों को टेली चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा। 

विज्ञापन


साइकाइटरी डिजीज अस्पताल श्रीनगर के एचओडी डॉ. मकबूल डार ने बताया कि अस्पताल के नोडल केंद्र में चिकित्सा परामर्श सेवा शुरू करने के लिए श्रम शक्ति का प्रबंध किया जा रहा है। इसके लिए 20 काउंसलरों सहित वरिष्ठ सलाहकार और सलाहकार की नियुक्तियां की गई हैं। कोशिश की जा रही है कि अगले दो हफ्ते में प्रदेश से शुरू कर दी जाए। शुरू में कार्यालय समय में यह सेवा शुरू की जाएगी, जिसके बाद इसका विस्तार करके इसे चौबीस घंटे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले कोविड में लॉकडाउन के दौरान भी अस्पताल से समर्पित मोबाइल नंबरों से टेली परामर्श प्रक्रिया की गई। जिससे बेहतर अनुभव मिला है। टी मानस शुरू होने से लोगों को घर बैठे ही सामान्य मानसिक समस्याओं का समाधान मिल सकेगा। इसमें चिकित्सा परामर्श के साथ दवाओं के बारे में सलाह दी जाएगी। टेली मानस को राष्ट्रीय टेली परामर्श, ई संजीवनी, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, मानसिक स्वास्थ्य और आपातकालीन मनोरोग सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकाइटरी अस्पताल जम्मू में कार्यरत डॉ. राकेश बनाल ने बताया कि कोविड के बाद 25 प्रतिशत तक डिप्रेशन और एंजाइटी के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। कोविड में पर्यावरण फेक्टर ने अधिक प्रभावित किया है। लाकडाउन में बच्चे स्कूल नहीं जा सके, लोगों का काम बंद रहा, बुजुर्गों को अधिक परेशानी हुई, आम लोगों की सामान्य गतिविधियां प्रभावित होने से डिप्रेशन हावी हुआ। अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 150-200 की ओपीडी में 30 से 40 प्रतिशत डिप्रेशन के मामले आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed