{"_id":"68f29312679e64f76d0b8435","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-309-1-sjam1002-102552-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 5 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 5 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हुए
विज्ञापन
श्रद्धाल भवन की ओर प्रस्थान करते हुए।
- फोटो : katra news
कटड़ा। धर्मनगरी में त्योहारी सीजन में मां वैष्णो देवी की यात्रा में गिरावट लगातार जारी है। वर्तमान में रोजाना 6000 और वीकेंड पर 10000 के करीब श्रद्धालु कटड़ा पहुंच रहे हैं। बीते 16 अक्तूबर को 7650 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। शुक्रवार शाम 4 बजे तक करीब 5000 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
श्रद्धालुओं की कम संख्या के कारण मां वैष्णो देवी भवन परिसर सहित धर्मनगरी कटड़ा करीब-करीब वीरान पड़ा हुआ है और बड़ी कम संख्या में श्रद्धालु नजर आ रहे हैं। वर्तमान में मां वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं को हेलिकॉप्टर सेवा के साथ ही बैटरी कार, रोपवे केवल कार सेवा सहित अन्य सभी सुविधाएं बिना किसी परेशानी के उपलब्ध हो रही हैं। श्रद्धालु सुविधाओं का लाभ उठाते हुए पूरे जोश के साथ अपनी यात्रा जारी रखे हुए हैं।
मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन करने के बाद श्रद्धालु पैदल या फिर घोड़ा, पिट्ठू तथा पालकी आदि का सहारा लेकर या फिर रोपवे केवल कार के जरिये भैरव घाटी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
व्यापारी वर्ग का मानना है कि दीपावली पर्व के बाद एक बार फिर मां वैष्णो देवी की यात्रा में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है जिसकी आस व्यापारी वर्ग लगाए बैठा है। शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहा और सभी तरह की सुविधाएं लगातार सुचारू रहीं।