{"_id":"6769c7c0fb4930d9620ad397","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-266-1-sr31001-103173-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में बिजली की मांग को प्रबंधित करें अधिकारी : उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में बिजली की मांग को प्रबंधित करें अधिकारी : उमर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में भीषण ठंड के बीच बिजली और पानी की आपूर्ति पर प्रभाव पड़ रहा है। इसको लेकर सीएम उमर अब्दुल्ला ने बिजली की स्थिति की समीक्षा की।
बैठक में मुख्यमंत्री ने बिजली की उच्चतम मांग को प्रबंधित करने के लिए एक समग्र रणनीति पर चर्चा की। अधिकारियों को कड़ी सर्दी के मौसम में आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडीडी को निर्धारित कटौती कार्यक्रम का कड़ाई से पालन करने और कटौती के बारे में उपभोक्ताओं को पहले से सूचित करने के लिए व्यापक प्रचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में यह बताया गया कि पिछले साल की तुलना में बिजली आपूर्ति में 7-8 फीसदी की वृद्धि के बावजूद अत्यधिक सर्दी के कारण लोड प्रोफाइल में वृद्धि हुई है, जो उपलब्ध संसाधनों से अधिक हो गई है। यह स्थिति जलविद्युत संयंत्रों में न्यूनतम जल प्रवाह के कारण रिकॉर्ड निम्न बिजली उत्पादन से और बढ़ी है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बेमिना स्थित सब लोड डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया और लोड मॉनिटरिंग सिस्टम की समीक्षा की।