फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: किसानों को खेती की आधुनिक तकनीक के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
jammu kashmir news
बांदीपोरा। शेर ए कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्कॉस्ट) कश्मीर ने संभावित फसलों पर इज़मर्ग गुरेज में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।
विज्ञापन

आदिवासी किसानों के बीच विरासत और संभावित फसलों में सुधार और बढ़ावा देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ही 43 प्रगतिशील आदिवासी किसानों ने भी भाग लिया। उन्हें खेती की आधुनिक तकनीक के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान दलहन पर एआईसीआरपी के प्रोफेसर और प्रधान अन्वेषक डॉ. एजाज अहमद लोन ने पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने, आय बढ़ाने और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने में बकव्हीट जैसी संभावित फसलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने ऐसी फसलों में घटती रुचि पर चिंता जाहिर करते हुए गुणवत्तापूर्ण बीज वितरण और वैज्ञानिक प्रशिक्षण से किसानों को जागरूक करने पर जोर दिया। डीएआरएस रंगरेथ के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. फैयाज अहमद बहार ने गुरेज की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी लुप्त हो रही फसलों को पुनर्जीवित करने के लिए एसकेयूएएसटी-के में वैज्ञानिक समुदाय के प्रयासों के बारे में बताया। केवीके और एमएआरएंडईएस गुरेज के प्रमुख डॉ. हिलाल अहमद मलिक ने बताया कि बडुगाम तुलैल में 7.5 हेक्टेयर आलू के बीज उत्पादन के तहत लाया गया है, जिसका लक्ष्य इस साल 3,000 क्विंटल और अगले साल 30,000 क्विंटल उत्पादन करना है। बताया कि गुरेज में 16 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र को केजी-2 मक्का के तहत कवर किया गया है। डांगन (इज़मर्ग) गांव को बकव्हीट की खेती के लिए कवर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. हिलाल ने एचएडीपी-9 के तहत एक कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना की भी घोषणा की और डीएआरएस रंगरेथ के निरंतर समर्थन की सराहना की। इस दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती के तरीकों का समर्थन करने के लिए मुफ्त में टूलकिट और तिरपाल शीट प्रदान की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed