फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: डल झील में जमी बर्फ की परत को हटाने के लिए जुटी एसडीआरएफ

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। श्रीनगर में माइनस डिग्री तापमान के कारण डल झील में पानी की ऊपरी परत जमने से आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए एसडीआरएफ की टीमें सक्रिय हो गई हैं। शिकारा वालों ने इस पहल की सराहना की। बता दें कि झील में मोटी परत जमने से शिकारों के चलने में दिक्कतें आ रही थी। इससे झील के भीतर रहने वाले स्थानीय लोग और पर्यटक प्रभावित हो रहे थे। शुक्रवार सुबह झील में तैनात एसडीआरएफ की टीम ने मोटर बॉट्स का इस्तेमाल कर झील की ऊपरी परत को तोड़कर रास्ता तैयार किया है।
विज्ञापन


एसडीआरएफ के कमांडेंट (एसएसपी) मसरूर अहमद ने कहा, डल झील में हर वक्त एसडीआरएफ की क्यूआरटी तैनात रहती है जो हर किसी तरह की दिक्कत या आपदा के दौरान सहायता करने के लिए तैयार है। डल में करीब दो इंच बर्फ की परत जमी हुई है। हमारे जवान सुबह से माइनस तापमान के बावजूद रास्ता बनाने का काम कर रहे हैं। करीब 20 जवानों यहां तैनात रहते हैं। ठंड को चीरते हुए हमने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए रास्ता बना दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि लोग सुबह 11 बजे के बाद ही बाहर निकलें क्योंकि मोटी परत पर नावों का चलना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि सुबह हम रास्ता बनाएंगे। उसके बाद ही वो लोग निकलें। हमारी यह कोशिश लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed