{"_id":"67608a884a5bfb56230ea0b8","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-503707-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्रीनगर में दो नशा तस्कर गिरफ्तार, एक का घर कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्रीनगर में दो नशा तस्कर गिरफ्तार, एक का घर कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। श्रीनगर पुलिस ने दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। इनमें से एक तस्कर का दो मंजिला घर कुर्क कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
पीएस परिमपोरा की एक टीम ने बारथाना बंड में नाका लगाया था। इस दौरान एक कार को रोका। तलाशी में नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। आरोपियों की पहचान आसिफ अहमद शेख और आरिफ अहमद शेख निवासी बाबापोरा बारथाना के रूप में हुई है। वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी नशे की तस्करी में शामिल थे। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी आसिफ अहमद शेख ने नशे के धंधे से अर्जित धन से बाबापोरा बारथाना में दो मंजिला घर बनाया था। उक्त संपत्ति को कुर्क कर लिया गया है।