{"_id":"6722a5929c69c43330023edd","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-jam1008-472430-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रूबिक क्यूब्स को सीएम उमर के मोजेक में बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रूबिक क्यूब्स को सीएम उमर के मोजेक में बदला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। कश्मीर के दो भाई और एक बहन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन्होंने सात घंटे में 400 रूबिक क्यूब्स को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की मोज़ेक में बदल दिया। बच्चों के प्रयास का एक वीडियो उनके पिता मोहम्मद यूनिस बेग ने विभिन्न सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट किया। इसे एक दिन के भीतर हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया।
अब्दुल्ला ने वीडियो को विभिन्न प्लेटफार्म पर फिर से पोस्ट किया। वह मोजेक की खुद से समानता को देखकर आश्चर्यचकित थे। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा, यह आश्चर्यजनक है। इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। अल्लाह आप दोनों को जीवन भर खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलता प्रदान करे।
बेग ने कहा कि उनके बच्चे ग्रीन वैली स्कूल में पढ़ते हैं। रूबिक क्यूबिंग में उनकी रुचि तब से है, जब 2021 में वर्ल्ड क्यूब एसोसिएशन (डब्ल्यूबीए) कश्मीर में बनी। उन्होंने कहा, क्यूबिंग गेम के कुछ शीर्ष नाम जिनमें आर्यन छाबड़ा भी शामिल हैं। आर्यन 10 सेकेंड से भी कम समय में रूबिक क्यूब को हल करते हैं। मेरे बच्चे क्यूबिंग करने के लिए उनसे प्रेरित हैं।
विज्ञापन
बेग ने कहा कि उनके बेटे मोहम्मद बिन यूनिस (13) और अबू बकर (11) दोनों प्रमाणित क्यूबर्स हैं, जबकि उनकी बेटी आमिना (6) ने अपने भाइयों को ऐसा करते देखने के बाद रुचि विकसित की। अबू बकर और आमिना के पास मुख्यमंत्री के लिए एक संदेश भी था। अबू बकर ने कहा, श्रीमान सीएम, हर छात्र को उम्मीद है कि इस मोज़ेक का हर टुकड़ा हमारे उज्ज्वल भविष्य में योगदान देगा। बता दें, तीनों ने पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी का मोजेक बनाया था।