फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: पीएसए के तहत दो के हिरासत आदेश हाईकोर्ट ने किए खारिज

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट ने दो व्यक्तियों के खिलाफ सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत हिरासत के आदेश को खारिज कर दिया। किसी अन्य मामले में जरूरत न होने पर उन्हें तत्काल रिहा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति संजय धर की पीठ ने दक्षिण कश्मीर के गाजी अहमद भट के खिलाफ 27 अक्तूबर 2022 को जिला मजिस्ट्रेट शोपियां द्वारा पारित हिरासत आदेश को खारिज किया। कहा कि हिरासत में लेने वाले अधिकारी का यह दायित्व था कि वह याचिकाकर्ता को हिरासत के आदेश के खिलाफ अपना पक्ष रखने के उसके अधिकार के बारे में सूचित करे। इस संबंध में हिरासत में लेने वाले अधिकारी की चूक से हिरासत का विवादित आदेश कानून के तहत टिक नहीं पाता है। इसी तरह, अदालत ने 28 नवंबर 2022 को बंदी आदिल फैयाज लोन के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट शोपियां द्वारा पारित हिरासत आदेश को भी रद्द कर दिया।
विज्ञापन


अदालत ने कहा, हिरासत में रखने वाले अधिकारी द्वारा सामग्री उपलब्ध कराने में विफलता हिरासत आदेश को अवैध और कानून के मुताबिक अस्थिर बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed