फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

पहलगाम में विध्वंस अभियान लोगों का उत्पीड़न : इल्तिजा

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी और उनकी मीडिया सलाहकार इल्तिजा मुफ्ती ने पहलगाम के ग्रामीण इलाकों में पहलगाम विकास प्राधिकरण (पीडीए) के चल रहे विध्वंस अभियान की कड़ी निंदा की है। इसे अनुचित और स्थानीय लोगों का उत्पीड़न बताया है। मुफ्ती ने विध्वंस अभियान को तत्काल रोकने की मांग की। कहा कि पीडीए का ग्रामीण क्षेत्रों में कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है। उन्होंने प्राधिकरण के कार्यों के कारण पहलगाम के लोगों खासकर ग्रामीण इलाकों में लोगों को हो रही परेशानी पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि जहां बाहरी लोगों को रातों रात कुछ भी निर्माण करने की अनुमति दी जाती है, वहीं स्थानीय लोगों को उसी अधिकार से वंचित कर दिया जाता है। उनकी फाइलें ब्लॉक विकास कार्यालय (बीडीओ) में फंसी रहती हैं। उन्होंने पीडीए पर स्थानीय लोगों को गलत तरीके से निशाना बनाने का आरोप लगाया, जिससे उन्हें अनावश्यक तनाव और कठिनाई हुई। मुफ्ती ने उप राज्यपाल से हस्तक्षेप करने और अवैध विध्वंस अभियान को रोकने की अपील की, ताकि पहलगाम के लोगों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed