{"_id":"6726b11f147706eb7506cfa4","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-jam1006-474060-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अब्दुल रहीम राथर बन सकते हैं विधानसभा के नए स्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अब्दुल रहीम राथर बन सकते हैं विधानसभा के नए स्पीकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और चरार-ए-शरीफ से विधायक अब्दुल रहीम राथर को जम्मू-कश्मीर विधानसभा का नया स्पीकर नियुक्त किए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार पूर्व वित्त मंत्री और सात बार के विधायक को स्पीकर नियुक्त किया जाएगा। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस नेतृत्व ने राथर के विधानसभा में अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारने का फैसला किया है। वह और अली मोहम्मद सागर ही दो ऐसे विधायक हैं जो लगातार सातवीं बार विधानसभा के लिए चुने गए हैं।
राथर ने कई महत्वपूर्ण विभागों खासकर वित्त मंत्रालय को सफलतापूर्वक संभाला है। वह पीडीपी-कांग्रेस गठबंधन सरकार के दौरान भी विपक्ष के नेता रहे। पार्टी सूत्रों ने कहा कि चूंकि जम्मू-कश्मीर अब केंद्र शासित प्रदेश है, इसलिए राथर का अनुभव विधानसभा को सुचारू रूप से चलाने में मदद करेगा।