फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: गुरेज में नेकां व भाजपा समर्थकों में झड़प, कई घायल, 5 कारें क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज में नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक नजीर अहमद खान उर्फ गुरेजी के समर्थकों और भाजपा नेता फकीर मोहम्मद के समर्थकों में झड़प हो गई। इस दौरान पथराव व मारपीट में कई लोग घायल हो गए। पांच कारें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल करना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम जिले के तुलेल के गुजरान इलाके में रैली के बाद विधायक नजीर लौट रहे थे। प्रतिद्वंद्वी भाजपा के फकीर मोहम्मद खान के गांव में पुलिस ने उन्हें रोका। बताया कि वहां कुछ लोग इकट्ठा हो गए हैं, जो वाहनों को आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं। इसके बाद भीड़ ने विधायक के वाहन पर हमला कर दिया। दोनों ओर से समर्थक भड़क गए और स्थिति बिगड़ गई। झड़प में कई लोग घायल हो गए। कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इस बीच गुरेजी ने कहा, हमलावर उनके प्रतिद्वंद्वी के फकीर खान के रिश्तेदार थे। घटना को लेकर भाजपा नेता फकीर खान के बेटे डीडीसी तुलेल एजाज अहमद खान ने कहा कि नजीर खान की रैली में शामिल लोगों ने उनके कार्यकर्ताओं के घरों पर पत्थर फेंके और उन्हें भड़काया। उन्होंने दावा किया कि ग्रामीणों ने इसका विरोध किया जिसके कारण झड़प हुई और हमारे कार्यकर्ता घायल हो गए और कई घरों को नुकसान पहुंचा। मालूम हो कि नजीर इस चुनाव में फकीर खान को हराकर विधायक बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
भाजपा नेता के बेटे का आरोप, विधायक के लोगों ने भड़काया
भाजपा नेता फकीर मोहम्मद खान के बेटे एजाज अहमद ने कहा कि जो कुछ भी हुआ, वह निंदनीय है।लेकिन, यह नेकां कार्यकर्ताओं का ही काम था, जिन्होंने हमारे लोगों को भड़काया। एजाज ने कहा, मैं एलजी प्रशासन से इसे रोकने और गुरेज-तुलैल में लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह करता हूं।

मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर।     संवाद

मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर। संवाद

मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर।     संवाद

मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed