{"_id":"676722f399b20153b6070664","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-jam1005-506988-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कश्मीर में दो वर्षों में नशा तस्करों पर 22 सौ केस, 3200 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कश्मीर में दो वर्षों में नशा तस्करों पर 22 सौ केस, 3200 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पुलिस ने कश्मीर घाटी में नशा तस्करों व आतंकी मददगारों पर शिकंजा कसा है। नशे के खिलाफ अभियान में पिछले दो वर्षों में कश्मीर में करीब 2200 मामले दर्ज किए गए हैं। 3200 गिरफ्तारियां की गई हैं। इस साल ही 900 मामले दर्ज किए गए।
आईजीपी कश्मीर वीके विर्दी के अनुसार, पुलिस ने दो वर्षों में नशा तस्करों की अवैध रूप से अर्जित करीब 150 से अधिक संपत्तियां जब्त की हैं। इनकी कीमत करीब 40 करोड़ रुपये है। पिछले ढाई महीनों में ही पुलिस ने आठ करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त की हैं। आईजीपी ने कहा, बारामुला, श्रीनगर, अनंतनाग और कुलगाम जिले में प्रमुख रूप से कार्रवाई की गई हैं। अन्य हिस्सों में भी अभियान चलाया गया है। पुलिस ने 400 लोगों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामले दर्ज किए हैं। विभिन्न स्थानों पर 8000 कनाल भूमि पर अफीम की खेती नष्ट की है। क्रॉस-बॉर्डर ड्रग नेक्सस पर उन्होंने कहा कि लिंक तलाशकर जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसे कड़ी सजा मिलेगी। एलओसी पार से नशे की खेप को यहां भेजा जाता था, जिससे जुटाया गया पैसा बाद में आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल होता है।
दो साल में की गई कार्रवाई
वर्ष दर्ज मामले गिरफ्तारियां संपत्ति कुर्क
2023 1357 1941 35
2024 880 1247 114
-- -
श्रीनगर का आंकड़ा (वर्ष 2024)
दर्ज मामले : 89
गिरफ्तारियां : 148
जब्त संपत्ति : 9 (5 घर, 4 वाहर)
-- -- -- --
अनंतनाग का आंकड़ा (2024)
दर्ज मामले : 123
गिरफ्तारियां : 185
जब्त संपत्ति : 36
-- -- --
बारामुला का आंकड़ा
दर्ज मामले : 15
जब्त संपत्ति : 18