फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: मीरां साहिब में तस्करी के आरोपी का दो मंजिला घर ध्वस्त किया

विज्ञापन
jammu kashmir news
मीरां साहिब। गांव इंदिरा नगर में पुलिस ने एक तस्कर की संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की। दो बुल्डोजर लगाकर तस्करी के आरोपी नवजोत सिंह उर्फ बबलू के दो मंजिला घर और अन्य संपत्ति को ध्वस्त कर दिया। स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में भारी बल के साथ इंदिरा नगर इलाके में बड़ा अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

एसडीएम आरएस पुरा अनुराधा ठाकुर ने बताया कि गांव इंदिरा नगर में तीन स्थानों पर गैर-कानूनी व्यापार से जमा की गई दौलत से संपत्ति बनाई गई थीं। यह कार्रवाई नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान का हिस्सा है।
विज्ञापन

एसपी हेडक्वार्टर आईपीएस अन्ना सिंह ने कहा कि संबंधित व्यक्ति लंबे समय से अवैध गतिविधियों में संलिप्त था। उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई एफआईआर दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा न हो। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र में नशे व तस्करी जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कठोर कदम उठाना जरूरी है। लोगों ने उम्मीद जताई कि इस तरह की कार्रवाई से युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वाले तत्वों पर लगाम लगेगी।


बेटे को फंसाया गया : अमर सिंह
तस्करी के आरोपी नवजोत सिंह उर्फ बबलू के पिता अमर सिंह ने कहा कि वह सेना से वर्ष 1997 में सुबेदार के तौर पर सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके बेटे को फंसाया गया है। उन्होंने वहा मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि तीन स्थानों पर निर्माण हटाया गया है। यह सब बेटे का नहीं था, इसकी जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed