फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: आरएस पुरा में मंत्री राणा ने नहरों के सफाई कार्य का निरीक्षण किया

विज्ञापन
jammu kashmir news
मंत्री जावेद अहमद राणा  नहरो की सफाई को लेकर किसानो से जानकारी प्राप्त करते हुए। - फोटो : rs pura news
आरएस पुरा। जल शक्ति, वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण एवं जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने शनिवार को आरएस पुरा क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्र का दौरा कर नहरो के सफाई का कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ विधायक प्रोफेसर गारू राम भगत सहित सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारी भी उपस्थित रहे। मंत्री ने डाक बंगला मरालिया, सिंबल कैंप रतिया, टांडा, बासपुर बांग्ला सहित आदि क्षेत्रों का दौरा किया और नहरों के सफाई कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसानों को समय पर नहरी पानी के लिए पर्याप्त प्रबंध किए जाने चाहिएं। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि अगले सप्ताह नहरों में पानी भी छोड़ दिया जाएगा ताकि किसानों को समय पर नहरी पानी मिल सके। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार का प्रयास है कि किसानों को बेहतर सुविधाएं मिले। इसके लिए लगातार सरकार की तरफ से प्रयास किया जा रहे हैं। इस मौके पर विधायक प्रोफेसर गारू राम भगत ने कहा कि उन्होंने मंत्री से आग्रह किया था कि वह क्षेत्र का दौरा करें और नहर की सफाई कार्य का निरीक्षण करने के साथ-साथ किसानों से वार्तालाप भी करें। इसके चलते सिंचाई मंत्री ने क्षेत्र का दौरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि उनका भी प्रयास है कि क्षेत्र के किसानों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं हासिल हों। इस मौके पर किसानों ने मंत्री को ज्ञापन दिया और माइनर नहर की सफाई किए जाने की मांग रखी। पूर्व सरपंच ओमकार सिंह का कहना था कि पिछले लंबे समय से सीमांत क्षेत्र में माइनर नहर की सफाई नहीं हुई है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा पूर्व सरपंच जसवीर सिंह ने भी नहर की मरम्मत किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed