{"_id":"69b4759c2753668e460d892c","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-103514-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मीरां साहिब में घरेलू गैस सिलिंडर न मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मीरां साहिब में घरेलू गैस सिलिंडर न मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मीरां साहिब में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : meeran shaib news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। कस्बे के गांव कृष्णा नगर में गैस सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। कहा कि गैस एजेंसी उनकी दिक्कतों का समाधान नहीं कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार को एलपीजी गैस सिलिंडर की गाड़ी गांव में आती थी लेकिन इस बार नहीं आई। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पंचायत मरालिया के पूर्व सरपंच किशोर कुमार ने कहा कि कई उपभोक्ताओं को ओटीपी आने के बाद भी संबंधित गैस एजेंसी की ओर से सिलिंडर नहीं दिए गए। उन्होंने कहा कि हालत यह है कि एजेंसी के प्रबंधक से बात करने पर जवाब मिला कि जम्मू के शास्त्री नगर में एजेंसी के गोदाम से सिलिंडर ले जाएं।
ग्रामीण मदन लाल का कहना है कि सरकार की ओर से एलपीजी की कमी नहीं होने के दावे किए जा रहे हैं लेकिन हालत यह है कि उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल रहे।
विज्ञापन
गृहिणी उषा देवी का कहना है कि सुबह सिलिंडर वाली गाड़ी नहीं आई। अब जम्मू में आकर गैस सिलिंडर ले जाने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन दिक्कतों का समाधान नहीं कर रहा है।
वहीं संबंधित गैस एजेंसी के प्रबंधक का कहना है कि जिन लोगो का ओटीपी नहीं आया। वह भी सिलिंडर भरवाने के लिए झगड़ा कर रहे हैं। इसके चलते फिलहाल गाड़ी नहीं भेजी गई। वही आरएस पुरा कस्बे में भी दिनभर गैस एजेंसियों के गोदाम के बाहर लोगो की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं।