{"_id":"67686af28cf2e1a3360657c5","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-290-1-pgl1001-100694-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: परगवाल में नहरों में पानी नहीं, गेहूं की फसल की नहीं हो पा रही सिंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: परगवाल में नहरों में पानी नहीं, गेहूं की फसल की नहीं हो पा रही सिंचाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परगवाल। चिनाब दरिया के किनारे बसे परगवाल में मौजूदा समय में नहरों में पानी नहीं है। इससे किसान गेहूं की फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। बारिश न होने से भी किसान चिंतित हैं।
किसान प्रशासन से नहरों में पानी छोड़ने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। किसान गिरधारी शर्मा, अशोक कुमार, जोगिन्द्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र के ज्यादातर किसान गेहूं की खेती करते हैं। मौजूदा समय गेहूं की फसल को सिंचाई की बहुत आवश्यकता है। दूसरा मौसम ने भी अभी तक मेहरबानी नहीं दिखाई है।
उन्होंने कहा कि नहरों में पानी नहीं छोड़े जाने से गेहूं की सिंचाई का कार्य बाधित है। इसे लेकर वह चिंतित हैं। उनको डर सता रहा है कि अगर गेहूं की पहली सिंचाई समय से नहीं हुई तो इसका असर पैदावार पर पड़ेगा।
विज्ञापन
किसान रघुवीर सिंह, अजीत सिंह, रमेश सिंह ने बताया कि इस समय गेहूं की पहली सिंचाई का उचित समय चल रहा है, लेकिन नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है। जिसके चलते गेहूं की सिंचाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। नहर में पानी ऐसे समय पर छोड़ा जाता है, जब उसकी आवश्यकता नहीं होती है, जिससे सिर्फ नुकसान होता है।
उन्होंने प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि एक तरफ सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है, दूसरी तरफ नहरों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं है। इसको लेकर वह काफी चिंतित हैं। उन्होंने विभाग से नहरों में जल्द पानी छोड़ने की मांग की है।