{"_id":"6a2092b1a3a7ffd27909820c","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-112852-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अमरनाथ यात्रा...आवास केंद्रों में ठहरने की व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और निर्बाध बिजली के पहलुओं पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अमरनाथ यात्रा...आवास केंद्रों में ठहरने की व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और निर्बाध बिजली के पहलुओं पर चर्चा
Thu, 04 Jun 2026 02:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी ने श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं एवं सेवाओं की तैयारियों का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन सांबा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उपायुक्त सांबा आयुषी सूदन ने बुधवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसमें यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं एवं सेवाओं की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया। उपायुक्त ने आवास केंद्रों में ठहरने की व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, निर्बाध बिजली, स्वच्छता एवं सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं, यातायात प्रबंधन तथा यात्रियों की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।
इस दौरान आरएफआईडी पंजीकरण एवं सत्यापन काउंटरों की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए उच्च स्तर की सेवाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
उन्होंने यात्रा मार्ग एवं प्रमुख स्थानों पर डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन, सूचना बोर्ड, बैनर तथा दिशा-सूचक संकेतक लगाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को यात्रा अवधि के दौरान पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहने तथा किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त चंपा देवी ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त जगदीश सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विधि, विभिन्न विभागों के कार्यकारी अभियंता, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।