{"_id":"69bf008a3245329da50e379c","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-111502-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मां चंद्र घंटा की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मां चंद्र घंटा की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के बसंतर दरिया के तट पर प्रसिद्ध चीची देवी मंदिर में तीसरे नवरात्र के पावन अवसर पर मां चंद्र घंटा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों का मंदिर में आना-जाना लगा रहा और पूरे दिन भक्ति व श्रद्धा का माहौल बना रहा।
शाम के समय मंदिर परिसर में भव्य संध्या आरती का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती के दौरान पूरा वातावरण जयकारों और भक्तिमय संगीत से गूंज उठा। जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मंदिर के मुख्य पुजारी बंसी लाल के अनुसार आज संध्या आरती से पूर्व शाम 6 बजे से 8 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया गया। क्षेत्र के विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया भी मंदिर पहुंचे और माता के दरबार में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पहले सांसद जुगल किशोर शर्मा ने भी मंदिर में पहुंच कर चीची माता का आशीर्वाद लिया। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं, लंगर का भी प्रबंध किया गया था। मंदिर परिसर में पुलिस के जवानों ने श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन करवाए।