{"_id":"6a33028117ae7932bd0d5e26","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-113112-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: किरायेदार सत्यापन में लापरवाही पर पुलिस सख्त, 18 और एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: किरायेदार सत्यापन में लापरवाही पर पुलिस सख्त, 18 और एफआईआर दर्ज
Thu, 18 Jun 2026 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में किरायेदारों के अनिवार्य पुलिस सत्यापन को लेकर सांबा पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने सत्यापन नियमों का पालन न करने वाले मकान और भूमि मालिकों के खिलाफ 18 नई एफआईआर दर्ज की हैं।
पुलिस के अनुसार बाहरी राज्यों से आए किरायेदारों और घरेलू सहायकों के सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस थाना बाड़ी ब्राह्मणा में 11 और थाना सांबा में 7 मामले दर्ज किए गए। सभी मामलों में संबंधित मालिकों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि जिला मजिस्ट्रेट सांबा ने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य किया हुआ है। एसएसपी सांबा ने लोगों से अपील की है कि वे अपने किरायेदारों और घरेलू सहायकों का विवरण निकटतम पुलिस थाने में उपलब्ध कराकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।