फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: इमाम हुसैन ने जीती बड़ी माली

Sun, 07 Jun 2026 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 07 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
विजेता पहलवान को सम्मानित करते दंगल कमेटी के सदस्य स्रोत आयोजक
चक नाजीर में पीर बाबा मजार पर वार्षिक दंगल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। गांव चक नाजीर में पीर बाबा की मजार के द्वार पर आयोजित वार्षिक दंगल में भारी उत्साह और जोश देखने को मिला। मुख्य मुकाबले में इमाम हुसैन ने बड़ी माली पर खड़प्पा पहलवान को पटकनी देकर कब्जा जमाया। विजेता इमाम हुसैन को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया जबकि उपविजेता को 5 हजार रुपये की रकम से सम्मानित किया गया। स्थानीय लोगों और आस-पास के गांवों से आए दर्शकों ने पहलवानों का उत्साहवर्धक स्वागत किया और मुकाबलों के दौरान तालियों व जयकारों से माहौल गरमाया रहा।

दंगल का आयोजन पारंपरिक रीतियों एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में दंगल कमेटी के सदस्य पवन कुमार, सुरेंद्र चौधरी, तरसेम लाल, सोमनाथ, राजकुमार, सतपाल सांगड़ा और पूर्व उप सरपंच मीणा दाता विशेष तौर पर मौजूद रहे और उन्होंने प्रतियोगियों व दर्शकों का अभिवादन किया। स्थानीय युवा और बुजुर्गों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। आयोजकों ने कहा कि दंगल का मकसद पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना और सामाजिक एवं सांस्कृतिक सौहार्द बनाए रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed