{"_id":"675de8f1e2267d63f60ade64","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-101453-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्कूल में 93 बच्चों और शिक्षकों को दी गई एंटी रैबीज वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्कूल में 93 बच्चों और शिक्षकों को दी गई एंटी रैबीज वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। दो दिन पहले नौ वर्षीय बच्ची की कुत्ते के काटने के बाद रैबीज से मौत के चलते कांटेक्ट ट्रेसिंग जारी है।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग अरनिया की तरफ से बच्ची के स्कूल में जाकर 93 बच्चों और शिक्षकों को एंटी रैबीज वैक्सीन दी गई। अरनिया पीएचसी में कांटेक्ट ट्रेसिंग के मामले खुद ब खुद अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टर से सलाह लेने के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन लगवा रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में बच्ची के संपर्क में आने वाले सभी लोग वैक्सीनेशन के लिए तैयार हो गए हैं। बता दें, गत वीरवार को रैबीज की वैक्सीन न लेने के चलते 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी। जिसके उपरांत स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांटेक्ट ट्रेसिंग शुरू की गई है। कांटेक्ट ट्रेसिंग में अभी तक 116 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगा दी गई है।
मेडिकल अफसर रोहित कुमार ने बताया कि शनिवार को स्कूल के 93 बच्चों और शिक्षकों को वैक्सीन लगाई गई। बच्ची और उसके परिवार के संपर्क में आने वाले लोग खुद अस्पताल पहुंचकर वैक्सीन ले रहे हैं। कांटेक्ट ट्रेसिंग बड़े पैमाने पर जारी है।