{"_id":"6a1c9ee3ebb6ddb5d400cbb3","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-272-1-raj1001-107382-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बालक और बालिका वर्ग में राजोेरी कबड्डी क्लब ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बालक और बालिका वर्ग में राजोेरी कबड्डी क्लब ने जीते मैच
Mon, 01 Jun 2026 02:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
राजोेरी में पहली बार आयोजित हुई रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता फोटो स्रोत आयोजक
- फोटो : संवाद
राजोेरी में पहली बार आयोजित हुई रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। नशा मुक्त अभियान के तहत मिनी स्टेडियम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स राजोेरी में लड़कों एवं लड़कियों के लिए रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में राजोेरी कबड्डी क्लब ने गुरदान कबड्डी क्लब को हराया जबकि बालिका वर्ग में राजोेरी कबड्डी क्लब ने खेओरा कबड्डी क्लब को मात दी।
कार्यक्रम में गवर्नमेंट बॉयज मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल राजोेरी के प्राचार्य मुस्लिम वानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जबकि गुरनाम कौर, प्राचार्य आर्मी गुडविल पब्लिक स्कूल राजोेरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। अतिथियों ने कहा कि खेल चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास बढ़ाने, अनुशासन विकसित करने और युवाओं को सामाजिक बुराइयों, विशेषकर नशे से दूर रखने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन लगातार होते रहेंगे और जिले के खेल परिवेश को और अधिक मजबूत बनाएंगे।