{"_id":"69a1f291c03cb663bc096d6c","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-269-1-jou1001-102169-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पलांवाला टीसीपी मोहल्ले के सेना सामुदायिक भवन में पानी की टंकी लगाई जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पलांवाला टीसीपी मोहल्ले के सेना सामुदायिक भवन में पानी की टंकी लगाई जाए
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। रिटायर्ड सैनिक संघ पलांवाला के लोगों के एक दल ने शुक्रवार को एसडीएम खौड़ सतीश कुमार शर्मा से मुलाकात की। दल की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रिटायर्ड नायब सुबेदार गुलबदन सिंह भाऊ ने की। इस दौरान संघ के लोगों ने एसडीएम को पलांवाला क्षेत्र के लोगों की कई समस्याओं से अवगत करवाया।
संघ के लोगों ने बताया कि पलांवाला टीसीपी मोहल्ले के सेना सामुदायिक भवन में पानी की टंकी नहीं है जब भी भवन में कोई कार्यक्रम होता है तो वहां पर पानी की बहुत ही दिक्कत आती है, इसलिए वहां पर पानी की टंकी का निर्माण करवाया जाए। लोगों ने पलांवाला से लेकर ज्यौड़ियां तक की जर्जर हालत सड़क का भी चौड़ीकरण करने की मांग की।
लोगों ने बताया कि पलांवाला क्षेत्र भारत पाकिस्तान सीमा के साथ सट्टा क्षेत्र है। पाकिस्तान की करतूतों को तो हम लोग जानते ही हैं, पता नहीं दोनों देशों के बीच कब तनातनी हो जाए। रात के समय सड़क पर चलना बहुत ही मुश्किल है इसलिए सड़क का चौड़ीकरण किया जाए। रिटायर्ड सैनिकों ने क्षेत्र में जल्द बंकरों का निर्माण करने की भी मांग की।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के समय खौड़ प्रशासन की तरफ से बंकरों का निर्माण के लिए सीमावर्ती गांवों के लोगों की लिस्टें तैयार की थीं लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि लिस्टें तैयार करने के बाद बंकर का निर्माण का काम ठंडे बस्ते में पड़ गया है। सभी समस्याओं को सुनने के उपरांत एसडीएम ने आश्वासन देते हुये कहा कि सभी समस्याओं को उच्चाधिकारियों को भेजेंगे। इनका जल्द समाधान होगा।