{"_id":"66a83452f24a7d44a6024a34","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-268-1-akb1001-100686-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सेना ने छात्रों के लिए लगाई हथियार प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सेना ने छात्रों के लिए लगाई हथियार प्रदर्शनी
विज्ञापन
अखनूर। भारतीय सेना ने सोमवार को अखनूर के मालपुर में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर हथियार प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में सरकारी बालिका उच्च विद्यालय राजपुरा, ओरिएंटल पब्लिक स्कूल मालपुर और सरकारी माध्यमिक विद्यालय मालपुर के छात्रों ने भाग लिया।
युवा आगंतुक भारतीय सेना के हथियारों, तोपों और अत्याधुनिक तकनीक की प्रभावशाली प्रदर्शनी से रोमांचित और उत्साहित दिखे। इस आयोजन के दौरान छात्रों ने सेना के अधिकारियों और जवानों के साथ बातचीत की। इस चर्चा ने युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। छात्रों को कारगिल युद्ध पर एक फिल्म भी दिखाई गई।