फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news,politcal news

शाह फैसल हो सकते हैं नए सलाहकार

विज्ञापन
jammu kashmir news,politcal news
जम्मू। पूर्व आईएएस अफसर शाह फैसल उप राज्यपाल के नए सलाहकार हो सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि इसकी घोषणा जल्द हो सकती है। 2009 में आईएएस की परीक्षा में टॉप करने वाले फैसल ने जनवरी 2019 में इस्तीफा देकर जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट पार्टी नाम की नई पार्टी का गठन किया था। पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद अन्य नेताओं के साथ उन्हें भी पीएसए में निरुद्ध किया गया था। पिछले साल उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया था। यह कयास लगाया जा रहा था कि वे दोबारा सेवा में आ सकते हैं। ज्ञात हो कि सलाहकार रहे बसीर खान को दो दिन पहले केंद्र सरकार ने हटा दिया था।
विज्ञापन

उप राज्यपाल ने विकास के मुद्दे पर की चर्चा
जम्मू। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को नई दिल्ली में कुछ केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर जम्मू-कश्मीर के विकास के मुद्दे पर बात की। सूत्रों ने बताया कि उनके गृह मंत्री से भी मुलाकात का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसमें हाल की टारगेट किलिंग के साथ ही प्रदेश की सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा होनी थी। ज्ञात हो कि गृह मंत्री अमित शाह घाटी की घटनाओं पर पैनी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने टारगेट किलिंग पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से बैठक कर समीक्षा की भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed