फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir news: Man posing as Raj Bhavan official arrested in Jammu

Jammu Kashmir: जम्मू में फर्जी अफसर गिरफ्तार, खुद को बताता था राजभवन का अधिकारी, फेक आईडी-मुहर भी जब्त

Tue, 27 Feb 2024 05:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 27 Feb 2024 05:20 PM IST
सार

सीआईसीई की एक टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को ठगने के लिए खुद को राजभवन में तैनात अवर सचिव बताता था।

विज्ञापन
Jammu kashmir news: Man posing as Raj Bhavan official arrested in Jammu
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू में अपराधा शाखा ने एक फर्जी अफसर को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को राजभवन में तैनात सरकारी अधिकारी बताता था। उसके पास से फर्जी पहचान पत्र (आईडी), मुहर और अन्य आपत्तिजनक समाग्री भी बरामद हुई है।

विज्ञापन


अपराध शाखा ने बताया कि साइबर अपराध जांच केंद्र उत्कृष्टता (सीआईसीई) की एक टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को ठगने के लिए खुद को राजभवन में तैनात अवर सचिव बताता था। उसकी पहचान मध्य कश्मीर के गांदरबल के वास्कोरा गांव का निवासी फिरदौस अहमद वागे के रूप तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस स्टेशन सीआईसीई में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। बयान में कहा गया है कि गिरफ्तार व्यक्ति के कब्जे से फर्जी पहचान पत्र, मुहर और अपराध में इस्तेमाल किए गए अन्य दस्तावेजों सहित कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed