जम्मू। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने अमृत 2.0 की छठी यूटी स्तरीय संचालन समिति (यूटीएलएससी) बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान योजना के कार्यान्वयन से संबंधित मामलों पर निर्णय लिया और प्रदर्शन का भी जायजा लिया गया। बैठक में मुख्य सचिव ने अमृत 2.0 के तहत क्रियान्वित की जा रही परियोजनाओं की प्रगति की गति में तेज लाने और बाधा डालने वाले मुद्दे का समाधान करने को कहा।
लंबित डीपीआर के निर्माण में तेजी लाने व स्वीकृत परियोजनाओं के लिए निविदा प्रक्रिया को जल्द शुरू करने को कहा। डुल्लू ने वरिष्ठ अधिकारियों से कार्य की गुणवत्ता पर बारीकी से नजर रखने को कहा। अधिकारियों को तकनीकी मूल्यांकन समिति द्वारा प्रमाणित परियोजनाओं को ही मंजूरी के लिए लिया जाना को कहा। ताकि जमीनी स्तर पर कार्यों के क्रियान्वयन में गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर के लिए अटल कायाकल्प और शहरी परिवर्तन मिशन अमृत 2.0 के तहत स्वीकृत परियोजनाओं और अब तक की प्रगति का विवरण दिया गया। यह बताया कि, अब तक, जलापूर्ति योजना (जम्मू क्षेत्र - 23, कश्मीर क्षेत्र - 40) की 63 डीपीआर को यूटीएलएससी द्वारा अनुमोदित किया गया हैं। इसके अतिरिक्त, उधमपुर, बसोहली और जेएमसी के लिए तीन और डीपीआरएस को यूटीएलटीसी द्वारा तकनीकी रूप से अनुमोदित किया गया है।