फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: प्रदेश को मिले विशेष पैकेज, इससे बढ़ाया जा सकेगा राशन कोटा

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सतीश शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद वेंकटेश जोशी से मुलाकात की। इस दौरान उपभोक्ता मामले, सार्वजनिक वितरण और नवीकरण ऊर्जा से संबंधित मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए विशेष पैकेज दिया जाए। इससे राशन का कोटा बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा जम्मू सोलराइजेशन योजना को दो और वर्षों के लिए बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसके तहत लगभग 50 हजार घरों को पहले ही कवर किया जा चुका है। राष्ट्रीय हित में सीमावर्ती क्षेत्रों में पड़ने वाले सभी अस्पतालों को सोलर पैनलों से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने आदर्श ग्राम योजना के तहत 20 गांवों को बढ़ाने और अधिकतम सौरीकरण के लिए ऐसे प्रत्येक गांव को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देने को कहा। किसानों के लाभ के लिए पीएम कुसुम योजना के तहत 4000 और कृषि पंपों को मंजूरी देने का भी अनुरोध किया। सौर ऊर्जा अवसंरचना के विकास के संबंध में मंत्री ने जम्मू-कश्मीर के उन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना का आग्रह किया। सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों और आवासीय क्षेत्रों में छत पर सौर प्रतिष्ठानों के कार्यान्वयन के लिए वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों में ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में सूक्ष्म और लघु जलविद्युत संयंत्रों की स्थापना करने को भी कहा। इसमें पुंछ, राजोरी, डोडा, किश्तवाड़ जैसे दूरदराज के गांवों को लाभ मिलेगा। मंत्री ने विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा भंडारण समाधानों के साथ हाइब्रिड प्रणालियों को एकीकृत करने वाली पायलट परियोजनाओं के लिए समर्थन मांगा। मंत्री ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों से संबंधित कई मुद्दे भी उठाए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि पीएमजीकेवाई के तहत 30 महीनों के लिए मुफ्त अतिरिक्त राशन वितरित किया गया। इससे 73 करोड़ रुपये की कमी हुई और उतनी ही राशि जारी करने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed