फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: भाजपा चलाएगी संविधान गौरव अभियान

विज्ञापन
jammu kashmir news
भाजपा मुख्यालय में संविधान गौरव अभियान को लेकर बैठक करते अध्यक्ष सत शर्मा एवं अन्य: स्रोत भाजपा
जम्मू। प्रदेश भाजपा नागरिकों के बीच भारतीय संविधान के बारे जागरूकता लाने के लिए राष्ट्रव्यापी पहल के तहत विशेष अभियान चलाएगी। संविधान गौरव अभियान के लिए पार्टी ने कमेटी गठित की है। विधायक शाम लाल शर्मा की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी इस अभियान को संचालित करेगी। वीरवार पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा की अध्यक्षता में इसे लेकर बैठक हुई।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संविधान में निहित मूल्यों जैसे न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को उजागर करेंगे। साथ ही एक सामंजस्यपूर्ण और प्रगतिशील समाज के लिए इसके सिद्धांतों का पालन करने के महत्व पर जोर देंगे। ये अभियान 1 जनवरी से शुरू किया गया है, जो 25 जनवरी को 75वें संविधान दिवस पर संपन्न होगा। अभियान के लिए शाम लाल शर्मा संयोजक होंगे, जबकि अयोध्या गुप्ता, ब्रिजेश्वर राणा, नेहा महाजन और राजिंदर सिंह चिब सह-संयोजक होंगे। जिला और मंडल टीमों के लिए भी इसी तरह का पैटर्न अपनाया जाएगा, जिसमें जिला टीम में एक संयोजक और तीन सह-संयोजक होंगे। मंडल टीमों में संयोजक और दो सह-संयोजक होंगे, जो प्रदेश में संविधान गौरव अभियान की देखरेख करेंगे।
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ता इस अभियान को बूथ स्तर पर भी ले जाएंगे। अभियान के तहत सार्वजनिक बैठकें, कार्यशालाएं, वाद-विवाद, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे विविध कार्यक्रम होंगे जो संविधान के इतिहास, महत्व और भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को आकार देने में इसकी भूमिका पर केंद्रित होंगे। संविधान बनाने में डाॅ. बीआर आंबेडकर की भूमिका, अनुसूचित जातियों, महिलाओं और हाशिए के वर्गों के सामाजिक उत्थान के लिए उनके प्रयासों को भी अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा साझा किया जाएगा। इस अभियान का दूसरा मुख्य पहलू युवा पीढ़ी में सांविधानिक मूल्यों को स्थापित करना और लोकतांत्रिक लोकाचार को बनाए रखने के लिए नागरिकों में गर्व और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है। अभियान का उद्देश्य समावेशिता, एकता और विविधता के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना भी है। बैठक में संगठन महामंत्री अशोक कौल, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, वरिष्ठ नेता राकेश महाजन, कुलभूषण मोहत्रा और बलबीर राम रतन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed