फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: ओबीसी आयोग का बढ़ सकता है कार्यकाल

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। पंचायतों में ओबीसी आबादी के आधार पर आरक्षण के लिए काम कर रहे तीन सदस्यीय ओबीसी आयोग का कार्यकाल बढ़ सकता है। आयोग का 31 दिसंबर 2024 को कार्यकाल समाप्त हो गया है।
विज्ञापन

आयोग की आरक्षण सिफारिशों के आधार पर ही आगामी पंचायत चुनाव की रूपरेखा तैयार की जाएगी। हालांकि अभी आयोग के कार्यकाल विस्तार के लिए कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। वहीं, राज्य चुनाव आयोग जम्मू कश्मीर की ओर से पंचायत मतदाता सूची 2025 के लिए संशोधन प्रक्रिया जारी है। इसमें 20 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाना प्रस्तावित है। हाल ही में ग्रामीण विकास विभाग व पंचायती राज के सचिव मोहम्मद एजाज असद ने जिला उपायुक्तों को ओबीसी आयोग को शीघ्र जाति डेटा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए थे। पंचायत मतदाता सूचियों में 6 जनवरी तक दावों और आपत्तियों का निपटान किया जाना है। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार मतदाता सूची संशोधित कार्यक्रम में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए काम किया जा रहा है। आयोग को विभिन्न जिलों से दावों और आपत्तियों की पंचिंग की तिथि बढ़ाने के लिए अनुरोध प्राप्त हुए थे, जिसके बाद संशोधन कार्यक्रम का विस्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed