फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए घर-घर जाएंगी टीमें

विज्ञापन
jammu kashmir news
सीएस ने 1.37 लाख उद्यमियों की पहचान के लिए युवा सर्वे लांच किया
जम्मू। मिशन युवा के तहत जम्मू-कश्मीर सरकार ने 1.37 लाख उद्यमी बनाने के प्रयासों के तहत टीमें घर-घर जाकर युवाओं की पहचान करेंगी। इसके लिए एक बेस लाइन सर्वे बुधवार से शुरू हुआ, इसकी लॉन्चिंग चीफ सेक्रेटरी अटल डुल्लु ने की।
विज्ञापन

सर्वे की लॉन्चिंग करने के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि उद्यमिता और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार मदद करेगी। उन्होंने कहा कि श्रम एवं रोजगार और योजना विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किए जाने वाले सर्वेक्षण का लक्ष्य मौजूदा उद्यमों से फीडबैक लेना और 1.37 लाख संभावित उद्यमियों की पहचान करना है। उन्होंने विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को शोध पत्रों को पूरा करने में इस डेटा का उपयोग करने का सुझाव दिया। उन्होंने संबंधित विभागों से पूरे अभ्यास की नियमित निगरानी के माध्यम से सटीकता सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

डुल्लू ने श्रम एवं रोजगार विभाग को विभिन्न विश्वविद्यालयों और राष्ट्रीय संस्थानों के संकाय सदस्यों के साथ संबंधित विभागों के विशेषज्ञों की एक टीम गठित करने का भी निर्देश दिया। इससे सर्वेक्षण के अंत में इन विश्लेषणों से एक अच्छा अर्थ दस्तावेज़ विकसित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उपायुक्तों को ऑनलाइन आवेदन के कामकाज के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देने के अलावा जमीनी स्तर पर टीमों को पूर्ण समर्थन देने का निर्देश दिया। मुख्य सचिव ने विभाग के परामर्श से बीआईएसएजी-एन द्वारा विकसित इस सर्वेक्षण एप की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की। मिशन यूथ के सचिव राजीव रंजन ने बैठक में बताया कि इस गतिविधि के दो प्रमुख घटक हैं। जिसका लक्ष्य संभावित उद्यमियों की पहचान करने के अलावा उनकी चुनौतियों को देखने के लिए मौजूदा उद्यमों का सर्वेक्षण करना है। उन्होंने कहा कि विभाग ने संभागीय स्तर पर मास्टर प्रशिक्षकों और जिला स्तर पर लगभग 1000 पर्यवेक्षकों और लगभग 17,000 जांचकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का कार्य पहले ही पूरा कर लिया है। वर्तमान में एक पायलट सर्वेक्षण चल रहा है जिसमें जिलों में लगभग 90,000 प्रविष्टियां आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed