फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

सरकार दूरदराज गांवों में व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ाए : शर्मा

विज्ञापन
jammu kashmir news
भाजपा मुख्यालय जम्मू में पत्रकारों से रूबरू होते प्रवक्ता वाईवी शर्मा। 
जम्मू। भाजपा प्रवक्ता वाईवी शर्मा ने नेकां सरकार से दूरदराज के गांवों में वेयर हाउस, शॉपिंग सेंटर, बिजनेस कॉम्प्लेक्स तथा खुदरा दुकानों की संख्या विकसित करने की तत्काल जरूरत को रेखांकित किया है। उन्होंने प्रदेश में कुछ केंद्रीयकृत उद्योगों की स्थापना की मांग की, जो रोजगार व अनुकूलन विकसित कर सकते हैं। पार्टी मुख्यालय जम्मू में शनिवार को शर्मा ने केंद्र सरकार को 75000 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज की सिफारिश करने के लिए उपराज्यपाल का आभार जताया। उन्होंने जोर दिया कि नए उद्योगों को विकसित करने के प्रयास किए जाने चाहिए और केंद्र शासित प्रदेश में उद्योगों के सभी उत्पादों को अनिवार्य रूप से जेम पोर्टल से खरीदा जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से मदर प्रोजेक्ट, उदार प्रोत्साहन पैकेज और जेम पोर्टल में यूटी में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देने को कहा। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर को देश में औद्योगिक विकास का मॉडल बनाने के लिए उचित प्रयास किए हैं। इस मौके पर बलबीर राम रतन, पूर्णिमा शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed